YRKKH Spoiler: अभिरा को नीचा दिखाने के लिए प्रेग्नेंसी की झूठी खबर सुनाएगी रुही, अरमान को पाने के लिए खेलेगी बड़ा खेल

YRKKH Spoiler 1 October: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) अभिनीत शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बता दें की अरमान को पान के लिए रुही नया खेल खेलेगी, वह अपनी प्रेग्नेंसी की झूठी खबर तक घर में फैला देगी। आए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

YRKKH Spoiler 1 October: राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) अभिनीत इस समय शो की चौथी पीड़ी चल रही है और वर्तमान ट्रैक दर्शकों को काफी अच्छा भी लग रहा है। बता दें की अभिरा-अरमान की शादी ने शो को इन दिनों छप्पर फाड़ टीआरपी दिलाई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब खबर आ रही है की जल्द ही सीरीयल में तीन महीने का लीप आने वाला है, जिसके बाद कहानी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। इस बीच आइए देखते हैं 1 अक्टूबर के एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा।

YRKKH Spoiler 1 October

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा की अरमान की माँ विद्या का जन्मदिन है और अभिरा इसके लिए बहुत उत्साहित है। वह विद्या को बताए बिना उसकी जन्मदिन की पूरी तैयारी करती नजर आएगी। अरमान देखेगा की अभिरा फैरि लाइट में फस गई है। वह उससे पूछता है कि तुम क्या कर रही हो, जिसके बाद अभिरा उसको बताती है की वह मम्मी के जन्मदिन की तैयारी कर रही है। लेकिन अरमान उसे बोलता है कि हमें कुछ नहीं करना क्योंकि इससे मम्मी नाराज हो जाएंगी। हालांकि इसके बावजूद अभिरा, विद्या के लिए केक बनाती है। लेकिन केक बनाते टाइम कुछ ऐसा होगा जिससे विद्या की तबीयत खराब हो जाएगी।

End of Feed