टीवी मसाला

YRKKH में आने वाले लीप पर Samridhii Shukla ने तोड़ी चुप्पी, कहा "एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है..."

Samridhi Shukla React on to Leap: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अभिनीत ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही तीन महीने का लीप आने वाला है। अब इस पार अभिरा का किरदार निभा रही समृद्धि शुक्ला ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए एक नजर पूरी रिपोर्ट पर डालते हैं।

Image

Samridhi Shukla React on to Leap

Samridhi Shukla React on to Leap: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी पर लंबे चलने वाले शो में से एक है। यह सीरीयल शुरुआत से ही दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। इस समय इसकी चौथी पीड़ी चल रही है और इसमें कोई शक नहीं की ये आज भी दर्शकों को प्रभावित कर रहा है। समृद्धि शुक्ला (Samridhi Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) की ऑन स्क्रीन जोड़ी फैंस को बहुत अच्छी लगती है। खैर इस बीच खबर आ रही है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तीन महीने का लीप आने वाला है, जिसके बाद कहानी में एक नया मोड़ आएगा। अब इस पर समृद्धि शुक्ला ने चुप्पी तोड़ी है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

ये रिश्ता क्या कहलात है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तीन महीने का लीप आने वाला है। ऐसे में समृद्धि शुक्ला ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस जो शो मे अभिरा का किरदार निभाती हैं ने कहा "हाँ जल्द ही शो में लीप आने वाला है। लीप के बाद की कहानी बिल्कुल बदल जाएगी। समृद्धि ने यह भी कहा की ये रिश्ता क्या कहलाता है कि पूरी टीम ने लीप के बाद दिखाए जाने वाली स्टोरी की शूटिंग भी शुरू कर दी है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया की आने वाला नया प्लॉट बेहद रोमांचक होने वाला है। फैंस भी इस नए ट्रैक को देख बहुत उत्साहित हो जाएंगे।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के वर्तमान ट्रैक की बात करें तो रुही और रोहित जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और इसकी खबर उन्होंने सारे घरवालों को सुनाई है। इस खबर को सुनने के बाद अभिरा अपने लिए थोड़ा परेशान हो जाती है लेकिन अरमान उसका साथ देने का वादा करता है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article