YRKKH Spoiler 1 March: धन-दौलत को कावेरी के मुंह पर मारकर जाएगा अरमान, सच सामने आते ही मोड़ा विद्या से मुंह

YRKKH Spoiler 1 March: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश हो रही है। आज के एपिसोड में अरमान के आगे सच सामने आ जाएगा कि विद्या और कावेरी ने मिलकर उससे शिवानी का सच बताया। इस रिपोर्ट में पढ़िए आज का धांसू स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 1 March: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत में देखने को मिलता है कि अरमान और अभिरा को पता चलता है की विद्या और दादी सा मिलकर शिवानी को आश्रम में रहने के लिए पैसे भेजते थे। ये सब सुन अरमान को शॉक लगता है और वो विद्या से आंखों में आँखें डालकर सच कहने को कहेगा। अरमान कहेगा कि वो बचपन में शिवानी को याद कर के बहुत रोता था। ऐसे में विद्या चिलाकर कहेगी हाँ उसने झूठ बोला है और मैं जानती थी कि अरमान की मां जिंदा है। सिर्फ यही नहीं विद्या इस बात को कबूलती है कि जान बूझकर उसने अरमान को शिवानी से दूर रखा।

YRKKH Spoiler 1 March

स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि विद्या का सच जान अरमान टूट जाता है। ऐसे में अभिरा दादी सा और विद्या को झूठ बोलने के लिए खूब सुनाती है। कावेरी शिवानी पर माधव को अपने आँसू के जरिए फ़साने का इल्जाम लगाती है सिर्फ यही नहीं कावेरी की तुलना नौकरों से करती है और अपने झूठ को परिवार की भलाई का नाम देगी। वो बताएगी कि एक्सीडेंट होने के बाद कावेरी अरमान को अनाथ आश्रम भेज देगी।

End of Feed