YRKKH Spoiler 1 February: स्टार प्लस का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत चारु और अभीर से होती है जो एक दूजे के लिए तड़प रहे हैं। पोद्दार हाउस में जैसे ही चारु अभीर के मैसेज का रिप्लाइ देने वाली होती है तभी दादी सा उसका फोन छिन लेती है। दादी सा अपनी बातों से चारु को अभीर के खिलाफ भड़काना चाह रही हैं। वहीं कियारा घुटनों पर बैठ अभीर को शादी के लिए प्रपोज करती है। हालांकि अभीर शादी करने के लिए मना करता है लेकिन उसे ये कहकर चुप करा देती है कि चारु उससे प्यार नहीं करती। कियारा को अभीर संग जबरदस्ती करता देख अभिरा उसे घर जाने के लिए कहेगी।
समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे अभिरा की बेगुनाही का सबूत इक्कठा करने रूप भेस बदलकर अरमान के कैबिन में पहुँच जाता है। रूप को अभिरा के ऊपर लगे इल्जाम हटाने के लिए फाइल मिल जाती है। पोद्दार हाउस के बाहर अभिरा और अरमान की मुलाकात होती है, जहां अरमान और फूफा सा उसे कियारा के साथ देखते हैं। अगले दिन सुबह अभिरा पर लगे घुसघोरी का इल्जाम रूप की बदौलत हट जाते हैं। ये देख संजय जहां भड़क जाता है लेकिन अरमान बहुत खुश होगा।
राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के धांसू प्रीकैप में देखने को मिला कि वकील अरमान और अभिरा से तलाक की फाइनल हियरिंग के लिए डेट पूछता है। अरमान वकील को अभिरा से पूछने के लिए कहता है। वहीं दूसरी तरफ अभीर अभिरा को सीधा अरमान से बात करने के लिए कहेगा। जैसे ही अभिरा अरमान को फोन करने वाली होती है वकील तलाक की डेट बता देगा। वकील का कहना है कि अरमान अभिरा से कल तलाक चाहता है।
