टीवी मसाला

YRKKH: शराफत का चोला उतार शिवानी ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, वीडियो देख दादीसा के पैरों तले आएगा भुकंप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shivani Aka Vibhuti Thakur Video: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शिवानी का किरदार निभा रहीं विभूति ठाकुर असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं। हाल ही में विभूति ठाकुर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह धमाकेदार डांस करती दिखीं।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शिवानी ने किया धमाकेदार डांस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shivani Aka Vibhuti Thakur Video: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट ने दर्शकों को इस कदर शो से बांध दिया है कि अब वे अगले एपिसोड को देखने के लिए भी बेचैन हो जाते हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में शिवानी की एंट्री के बाद से ही लगातार धमाके पर धमाके हो रहे हैं। यूं तो शो में शिवानी को बहुत ही डरी-डरी और सीधी दिखाया गया है। लेकिन असल जिंदगी में शिवानी का रोल अदा कर रहीं विभूति ठाकुर बेहद ग्लैमरस हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह डांस में भी माहिर हैं। विभूति ठाकुर का एक डांस वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह धाकड़ अंदाज में ठुमके लगाती नजर आईं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम विभूति ठाकुर वीडियो में मराठी आउटफिट में नजर आईं। ब्लैक ब्लाउज और येलो साड़ी में विभुति ठाकुर का लुक बेहद हटकर लगा। वीडियो में वह मराठी लुक अपनाकर 'चम चम चमका मेरा नशीला बदन' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आईं। विभूति ठाकुर का ये वीडियो देख ऑनस्क्रीन बेटे रोहित पुरोहित ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "चलो मुझे आपको छेड़ने के लिए एक और गाना मिल गया।" 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शिवानी का ये वीडियो देख फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम विभूति ठाकुर का वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "अगले वीडियो के लिए इंतजार नहीं कर सकता।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पैरेलल दुनिया में अरमान की मम्मी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "हे भगवान, आप ही हो क्या अरमान की मम्मी। संतूर मम्मी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article