टीवी मसाला

YRKKH के बाद फिर TV स्क्रीन पर हुई Shehzada Dhami की एंट्री, अब टीआरपी लिस्ट में करेंगे धमाल

Shehzada Dhami Return to TV Screen: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर शहजादा धामी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खुद एक्टर ने सभी को खुशखबरी देते हुए बताया की वह जल्द ही छोटे परदे पर नजर आने वाले हैं। आखिर एक्टर कौनसे शो से कमबैक कर रहे हैं जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Shehzada Dhami Return to TV Screen

Shehzada Dhami Return to TV Screen: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर शहजादा धामी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ यही नहीं एक्टर को पहचान ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से मिली थी लेकिन उन्हे वहाँ से निकाल दिया गया था। कई महीनों तक सीरियल के मेकर्स और शहजादा के बीच नोक-झोंक चलती रही। अब एक्टर विवादों के बाद छोटे परदे पर वापसी करने जा रहे हैं जिसकी गुड न्यूज खुद शहजादा ने सोशल मीडिया पर फैंस को सप्राइज़ देते हुए दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए एक्टर कौनसे शो से कमबैक करने वाले हैं।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अरमान का किरदार निभा चुके शहजादा धामी (Shehzada Dhami) टीवी पर वापसी करने वाले हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर शूटिंग की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बेहद ही अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर निया शर्मा के शो सुहागन चुड़ैल में नजर आने वाले हैं जिसको लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी की यह सीरियल सितंबर में बंद होने जा रहा है टीआरपी ना लाने की वजह से।

हालांकि अब तक इस खबर पर मेकर्स और शहजादा की तरह से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। बात दें शहजादा धामी को ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोड्यूसर राजन शाही ने क्रू संग बतमीजी करने के चलते शो से रातों-रात बाहर निकाल दिया था। दोनों की तरह से बयान बाजी होती रही जिसने टीवी के एक बड़े विवाद का रूप ले लिया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article