Rohit Purohit Injured on YRKKH Set: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान का किरदार निभा रहे रोहित पुरोहित अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अपनी एक्टिंग से रोहित ने सभी दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। शो में इतने सालों में पहली बार टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर आ पहुंचा है। शो के लिए कलाकार कितनी मेहनत करते हैं यह सब जनता ऑनस्क्रीन देखती है। इस बीच रोहित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह चोटिल हो गए हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर रोहित को चेहरे पर चोट लगी है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट पर शूटिंग करते समय रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) चोटिल हो गए थे। एक्टर की आंखों से थोड़ी उपर आईब्रो पर एक गहरा कट लगा है। हालांकि एक्टर ने डॉक्टर की मदद लेकर चोट पर पट्टी कर ली है। खुद रोहित ने तस्वीर शेयर कर लिखा कि आंख बच गई बस'। फैंस रोहित को जल्द से जल्द ठीक होने के प्यार भरे मैसेज सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। एक यूजर ने रोहित के लिए लिखा कि शायद एक्टर को नजर लग गई है'। रोहित इस समय टीवी के टॉप एक्टर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
कहानी की बात करें तो सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान झूठ के बोझ से घुट रहा है और सच से अभिरा अनजान है। रुही कोमा से बाहर आ गई है लेकिन वह बोल नहीं सकती। इस मजेदार कहानी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को टीआरपी का राजा बना दिया है, जिससे मेकर्स काफी ज्यादा खुश हैं। यह आगे देखना काफी मजेदार होगा की ये रिश्ता क्या कहलाता है ऐसे ही नंबर 1 की गद्दी हथियाकर कब तक रख पाएगा।
