Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rohit Purohit-Sheena Bajaj Become Parents: टीवी के मशहूर एक्टर रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2019 में शादी रचाई थी और खास बात तो यह है कि शादी के 7 साल बाद शीना बजाज और रोहित पुरोहित के घर किलकारी गूंजी है। कपल ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) और शीना बजाज (Sheena Bajaj) को मम्मी-पापा बनने के लिए फैंस और टीवी स्टार्स भी खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं।
फोटो क्रेडिट- शीना बजाज इंस्टाग्राम
'बेस्ट ऑफ लक निक्की' एक्ट्रेस शीना बजाज (Sheena Bajaj) ने बेटे को जन्म दिया है। शीना बजाज और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा नजर आया कि 'इट्स अ बॉय।' इतना ही नहीं, शीना बजाज और रोहित पुरोहित ने फोटोज शेयर कर अपनी नन्ही सी जान की झलक भी साझा की। रोहित पुरोहित ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "बेटा हुआ है।" रोहित पुरोहित और शीना बजाज के सोशल मीडिया पोस्ट पर टीवी स्टार्स खूब बधाइयां दे रहे हैं। हितेश भारद्वाज ने कमेंट में लिखा, "बधाई हो भाई।" विशाल आदित्य सिंह ने लिखा, "साला मैं तो चाचा बन गया। बधाइयां जी बधाइयां।"
शीना बजाज (Sheena Bajaj) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) की पोस्ट पर कमेंट करते हुए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के रोहित ने लिखा, "दिल से बधाइयां शीना बजाज और रोहित पुरोहित। सुपर न्यूज। भगवान बच्चे को आशीर्वाद दें, ढेर सारा प्यार और सफलता दें।" रोहित पुरोहित की ऑनस्क्रीन बेटी उर्वा रुमानी ने भी कमेंट में लिखा, "ढेर सारी बधाइयां। मेरे हीरो-हीरोईन को ढेर सारा प्यार।" बता दें कि रोहित पुरोहित और शीना बजाज की पहली मुलाकात साल 2012 में हुई थी। शादी से पहले दोनों ने करीब 6 सालों तक एक-दूजे को डेट किया था।
