टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अमाल मलिक की कैप्टेंसी में खड़ी हुई मुश्किलें, कुनिका सदानंद और नेहल चुड़ासमा बनी निशाना

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19 ' में कल के एपिसोड में काफी कुछ हंगामा देखने को मिला था। अमाल मलिक की कैप्टेंसी पर लोग सवाल उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ अशनूर और कुनिका सदानंद की बहस बाजी होगी। घर में कलेश तब हुआ जब शहबाज और अभिषेक दोनों गुस्से में आकार एक दूजे को मारने के लिए दौड़े थे।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Written Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड कि शुरुआत हुई अमाल मलिक से जो नेहल चुड़ासमा को लंच बनाने का ऑर्डर देते हैं। नेहल ये काम करने से मना कर देगी क्यूंकी लंच बनाने के समय वो जिम करती हैं। अमाल नीलम को डिनर की जिम्मेदारी देते हैं। नेहल के लाख मना करने के बावजूद भी अमाल उन्हे लंच बनाने के लिए कहते हैं कि उन्हे कुछ दिन एडजस्ट करना ही होगा। नेहल , नीलम और अमाल के बीच इस चीज को लेकर जमकर बहसबाजी हुई। तमाशा शुरू होगा जब अशनूर कौर कुनिका सदानंद संग बेड शेयर करने की बात कहती हैं। लेकिन कुनिका साफ मना कर देंगी ये कहकर कि अशनूर क्यूँ शेयर नहीं कर रही है बेड? नेहल स्मोक करती है तो उसे दिक्कत है यहां क्या वो पापा की परी बनकर आई है। ये सब बातें अशनूर सुन लेगी और कुनिका को इममैचयूर का टैग दे डाला। सिर्फ यही नहीं अशनूर नेहल संग बेड शेयर करने के लिए राजी हो जाती हैं।

दोपहर में नीलम किचन की सड़ी हुई सब्जियां साफ कर ही होंगी कि कुनिका सदानंद दूसरों को ऑर्डर दे रही होंगी। कुनिका खफा है कि आखिर नीलम ही क्यूँ अकेले पूरा किचन का काम करे। ये देख अमाल अभिषेक से कहते हैं कि कुनिका जी सुधरेंगी नहीं, मैं अपनी पर आया तो उम्र, इज्जत सब भूल जाऊंगा। बाथरूम एरिया में अमाल मलिक कहते हैं, 'कुनिका सदानंद जी जो भी किचन का मामला है वो मैं संभाल लूँगा। आपकी हमेशा मैंने इज्जत की हैं लेकिन आप रसोई में क्यूँ जा रही हैं जब आपका कोई उधर काम ही नहीं।' ऐसे में कुनिका कहती है आप मुझे ये इज्जत दे रहे हैं तो जवाब में अमाल ने कहा कि इज्जत देने का मतलब वो नहीं कि मैं नौकर बन जाऊं। वहीं बगल में खड़े अभिषेक बजाज कहते हैं, 'लोगों को इज्जत कमानी पड़ती है।'

अमाल को कुनिका पर हाइपर होता देख तान्या उसे शांत कराने की कोशिश करती है। वहीं बाहर गार्डन में शहबाज बडेशा गुस्से में हैं क्यूंकी अभिषेक बजाज ने कुनिका को गलत कहा। शहबाज कहते हैं कि अगर इज्जत कमानी पड़ती है तो तू कुनिका जी को हलवा बनाने के लिए क्यूँ कहता है। अभिषेक शहबाज को उंगली दिखाएंगे तो गुस्से में आकार कंटेस्टेंट हाथ झटक देते हैं। दोनों के बीच जमकर हंगामा होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article