टीवी मसाला

YRKKH Promo: मां होकर भी मां नहीं बन पाएगी अभिरा, बच्चे के साथ-साथ खो बैठगी अरमान का प्यार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Maha Twist Promo: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें नजर आया कि अभिरा मां होकर भी मां नहीं बन पाई। दूसरी ओर अरमान भी अपने बच्चे में खोया नजर आया।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Maha Twist Promo: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने फैंस को सीरियल से बखूबी बांधा हुआ है। रोमित राज और विभूति ठाकुर के जाने के बाद से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी अब सरोगेसी ट्रैक पर घूम रही है। शो में रोहित की मौत के बाद से ही अभिरा और अरमान रूही का पूरा-पूरा ख्याल रखने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही ऐसे कई मोड़ आने वाले हैं जो दर्शकों को हैरान कर देंगे। हाल ही में इससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अभिरा मां होकर भी मां बनने का सुख नहीं उठा पाती है। प्रोमो वीडियो में नजर आया कि अरमान और अभिरा, रूही को लेकर सोनोग्राफी टेस्ट के लिए जाते हैं। वहां रूही को खांसी आ जाती है और अभिरा उसके लिए पानी लेने जाती है। दूसरी ओर डॉक्टर कहती हैं कि मम्मी-पापा को अपने होने वाले बच्चे की दिल की धड़कन सुननी है। इसपर तीनों ही एक्साइटेड हो जाते हैं, लेकिन रूही एक इयरफोन अपने कान में और दूसरा अरमान के कान में लगा देती है। ये देखकर अभिरा का दिल टूट जाता है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया कि अरमान, अभिरा की ओर मुड़ता है, लेकिन जैसे ही उसे बच्चे की धड़कन सुनाई देती है वो उसमें खो जाता है। प्रोमो वीडियो को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अभिरा अपने बच्चे के साथ-साथ अरमान का प्यार भी खो देगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article