YRKKH के कलाकारों को पैर छूने के लिए कहते हैं राजन शाही? Shehzada Dhami के आरोपों को समृद्धि शुक्ला ने बताया गलत

Samridhii Shukla on Shehzada Dhami Allegations: टीवी एक्टर शहजादा धामी ने सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोड्यूसर राजन शाही पर इल्जाम लगाया कि वह सेट पर कलाकारों को अपने पैर छूने को कहते हैं। ऐसे में अब खुद सीरियल की लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने रिएक्शन देकर सच्चाई बताई है।

Samridhii Shukla on Shehzada Dhami Allegations: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स और शहजादा धामी के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शो से निकाले जाने के 3 महीने बाद एक्टर मेकर्स और शो के प्रोड्यूसर राजन शाही से जुड़े एक बढ़कर एक खुलासे कर रहे हैं। इसी बीच कुछ रोज पहले शहजादा धामी ने मीडिया को बताया कि राजन शाही सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के कलाकारों को पैर छूने के लिए कहते हैं। ऐसे में अब खुद सीरियल की लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने सच्चाई बताई है और शहजादा धामी के आरोपों को गलत ठहरा दिया है।

Samridhii Shukla on Shehzada Dhami Allegations

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिरा का किरदार निभा रहीं समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) ने शहजादा धामी (Shehzada Dhami) द्वारा राजन शाही के आरोपों को झूठ ठहरा दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि राजन सर ने सेट पर लोगों को सात से आठ साल और कुछ को तो 15 साल तक रोजगार दिया है। हां, ऐसे लोग भी हैं जो उनके शो के सेट पर एंट्री लेते ही उनके पैर छूते हैं, लेकिन वह पूरी तरह से सम्मान के लिए है। यह कर कलाकार अपनी भावनाएं दिखाते हैं जो पूरी तरह से सही है। एक्ट्रेस ने आगे यह भी बताया कि सिर्फ कलाकार ही नहीं क्रू और मकेअप आर्टिस्ट भी राजन के पैर छूते हैं।

End of Feed