टीवी मसाला

Kangana Ranaut के सपोर्ट में उतरीं Manisha Rani, एयरपोर्ट थप्पड़ कांड को बताया गलत

Manisha Rani Support Kangana Ranaut: बीजेपी नेता और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत संग कुछ दिन पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ कांड हुआ। यह देख जहां कुछ टीवी सेलेब ने उनके खिलाफ बोला तो वहीं दूसरी तरफ कईयों ने उनका साथ दिया, जिसमें अब मनीषा रानी का नाम भी जुड़ गया है।

Image

Manisha Rani Support Kangana Ranaut

Manisha Rani Support Kangana Ranaut: टीवी एक्ट्रेस मनीषा रानी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में ने कल बीती रात दोस्तों के साथ प्री बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें तमाम स्टार्स ने एंट्री मारी थी। इसी बीच वह पेप्स के आगे पोज देती हुईं नजर आईं थी कि तभी वहाँ के मीडियाकर्मी ने उनसे कंगना रनौत संग हुए थप्पड़ कांड को लेकर सवाल कर डाला। एक्ट्रेस ने नजरअंदाज करने के बजाए कंगना को अपना समर्थन दिया, जिसे देख लोग काफी खुश हुए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर...

कुछ दिन पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पे सीआईएफएस की एक महिला सुरक्षाकर्मी ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को थप्पड़ मारा। थप्पड़ मारने का कारण था जब एक्ट्रेस ने किसान आंदोलन में बैठी महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी दी थी। उसकी बयान का बदला लेते हुए महिला सुरक्षाकर्मी ने उन्हे थप्पड़ मारा था, जिसके बाद लोग इस विवाद की वजह से दो गुट में बट गए। जहां कई सेलेब्स सीआईएफएस महिला को सपोर्ट कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कई स्टार्स उनके खिलाफ हैं। झलक दिखलाजा की विनर रह चुकी मनीषा रानी ने इस हादसे को गलत बताया।

एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा हादसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए चाहे वो लड़का हो या लड़की और यह सरासर गलत है। मनीषा रानी (Manisha Rani) की बातों से कई लोगों ने समर्थ किया सोशल मीडिया पर। एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article