Pranali Rathod और Harshad Chopda की दोस्ती हुई खत्म? 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस ने दिया हिंट

Pranali Rathod-Harshad Chopda Friendship End: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ चुकी जोड़ी प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में देखा गया कि टीवी एक्ट्रेस ने अपनी एक्स को एक्टर संग सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी हैं।

Pranali Rathod-Harshad Chopda Friendship End: टीवी दुनिया की मशहूर जोड़ी प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा को सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर पहचान मिली। दोनों ही कलाकारों ने दर्शकों के दिलों -दिमाग पर जादू चला दिया था। सिर्फ यही नहीं प्रणाली और हर्षद की गिनती टॉप 10 टीवी जोड़ियों की लिस्ट में होती थी। अब एक बार फिर ये जोड़ी सुर्खियों में आ गई है। दरअसल सोशल मीडिया अकाउंट प्रणाली राठौड़ ने अपनी और हर्षद की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। ऐसे में फैंस हैरान हैं कि आखिर दोनों के बीच की दोस्ती टूट गई है? टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Pranali Rathod-Harshad Chopda Friendship End

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के फैंस को तब झटका मिला जब टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) ने अपनी और हर्षद चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दीं। हालांकि प्रणाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हर्षद संग बर्थडे पोस्ट रखा है। आखिरकार प्रणाली ने ऐसा क्यूं किया इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि जोड़ी के बीच शायद लड़ाई हुई है। एक समय रुमर्स उड़ रहे थे कि प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं परदे के पीछे एक दूजे को डेट कर रहे थे।

End of Feed