टीवी मसाला

रजत दलाल और दिग्विजय राठी का झगड़ा था पहले से तय, हंगामा कर बटोरना चाहते थे दोनों सुर्खियां?

Rajat Dalal-Digvijay Singh Rathee Fight: हाल ही में देखा गया कि शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के दो एक्स कंटेस्टेंट रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच जमकर लड़ाई हुई। हालांकि अब दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खुलासा किया वो लड़ाई पहले से प्लान की गई थी।

Image

Rajat Dalal-Digvijay Singh Rathee Fight

Rajat Dalal-Digvijay Singh Rathee Fight: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट रह चुके कलाकार इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। शो की ट्रॉफी भले ही करण वीर मेहरा ने अपने नाम की हो लेकिन लोगों का ध्यान रजत दलाल छीन ले गए। शो से निकलने के बाद रजत दलाल ने अपनी गुंडागर्दी बंद नहीं की जिसे देख हर कोई हैरान था। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रजत डाला दिग्विजय राठी संग भिड़ते हुए नजर आए। अब थोड़ी देर पहने दोनों ने अपने फैंस के आगे खुलासा किया कि ये लड़ाई पहले से प्लान थी।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के एक्स कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी (Digvijay Singh Rathee)ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की जिसमें रजत दलाल भी नजर आए। वीडियो में रजत दलाल कहते है कि 'उन्होंने कुछ प्री पी रखा था जिसके चलते उनसे ये हरकत हुई वो अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाए। कोई शब्द ऐसे थे जो मुझे और इसको बुरी लगे। खैर कोई नहीं भाईचारे में निपटा लो।' वहीं दिग्विजय राठी कहते हैं कि चीजें साइड हो गई हैं तुम भी चील करो। हालांकि दोनों ने फैंस को ये दिखाना चाहा कि अब उनके बीच भयंकर लड़ाई के बाद पैचअप हो गया है।

इस वीडियो को देखने के बाद रजत दलाल (Rajat Dalal) और दिग्विजय को ऐसी हरकत करने के लाइट फटकार लगा रहे हैं। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि दोनों छपरी हैं,अब और क्या करेंगे...सबसे बड़े जोकर हैं उनके फैन! वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ये दोनों सिर्फ ध्यान खींचना चाहते थे और लोग लड़ते फिरते हैं इनके लिए। बता दें 'बिग बॉस 18' के दौरान दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article