YRKKH Actor in Khatron Ke Khiladi 15: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शो इस साल जून में दर्शकों के लिए टेलिकास्ट किया जाएगा, जिसके लिए सभी काफी उत्सुक हैं। सीजन 15 के लिए मेकर्स कंटेस्टेंट की खोज में जुट गए हैं। अब तक कई टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े और छोटे चेहरों के पास रोहित शेट्टी के शो का ऑफर भेजा गया। अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है जिसमें मेकर्स ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम इस एक्टर को शो का हिस्सा बनने के लिए न्योता भेजा है।
रोहित शेट्टी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) ने मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के इस एक्टर को अप्रोच किया है। ये और कोई नहीं बल्कि मोहसिन खान (Mohsin Khan) है जिन्होंने सीरियल में कार्तिक का रोल निभाकर खुद को टीवी की दुनिया में पहचान दिलाई। मोहसिन खान काफी समय से टीवी की दुनिया से गायब चल रहे हैं अब फैंस भी उन्हे वापिस से स्क्रीन्स पर देखना चाह रहे हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्टर की तरह से कोई कन्फरमेशन सामने नहीं आई है। कुछ समय पहले सुनने में यह भी आ रहा था कि मोहसिन खान शिवांगी जोशी संग सीरियल 'झनक' में लीड रोल का किरदार निभा सकते हैं।
मोहसिन खान के कमबैक को लेकर तरह-तरह की अवफ़ाएं उड़ रही हैं। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि मोहसिन खतरनाक स्टंट कर क्या फीमेल फैंस को वापिस से इंप्रेस कर पाएंगे। इस बीच शो के लिए अब तक अविनाश मिश्रा, 'गुम है किस के प्यार में' फेम भाविका शर्मा, गुलकी जोशी ईशा सिंह का नाम सामने आया है। कहा ये भी जा रहा है कि मल्लिका शेराहवत भी शो का हिस्सा बन सकती हैं।
