टीवी मसाला

YRKKH फेम मोहिना कुमारी सिंह ने पहली बार दुनिया को दिखाई बेटी गौरिता की झलक, क्यूटनेस देख फैंस ने उतारी नजर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Mohena Kumari Singh Shows Daughter Glimpse: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए सबका दिल जीतने वाली मोहिना कुमारी सिंह ने पहली बार दुनिया को अपनी बेटी गौरिता की झलक दिखाई। मोहिना कुमारी सिंह की बेटी की क्यूटनेस देख फैंस भी नजर उतारते दिखे।

Image

मोहिना कुमारी सिंह ने दुनिया को दिखाई बेटी की झलक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Mohena Kumari Singh Shows Daughter Glimpse: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से ही सबके दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। मोहिना कुमारी सिंह भले ही इंडस्ट्री से दूर हो गई हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मोहिना कुमारी सिंह ने इसी साल बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम एक्ट्रेस ने गौरिता रखा। खास बात तो यह है कि अब मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) ने अपनी नन्ही बेटी की झलक फैंस को भी दिखाई है।

मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) की ये तस्वीरें श्री सत्पाल जी महाराज के जन्मोत्सव से जुड़ी हैं, जिसमें उनका पूरा परिवार एक साथ मंच पर दिखाई दिया। इस खास मौके पर मोहिना कुमारी सिंह भी अपनी बेटी को गोद में लेकर खिलाती नजर आईं। खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस की बेटी गौरिता ने इस मौके पर लहंगा पहना हुआ था, जिसमें उसकी क्यूटनेस देखने लायक रही। अपनी एक तस्वीर में मोहिना कुमारी खुद तो दुल्हन की तरह सजी ही हुई थीं। वहीं उनकी बेटी रेड ड्रेस में दिखाई दी, जिसमें वह इस कदर प्यारी लगी कि फैंस भी उसकी तारीफें करते नहीं थके।

बता दें कि मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) ने शादी के बाद इंडस्ट्री को पूरी तरह से त्याग दिया। हालांकि वह अभी भी डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आती हैं। मोहिना कुमारी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत भी डांस से ही की थी। वह सबसे पहले 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। वहीं इसके बाद उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हाथ आजमाया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article