टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Video: अरमान से शादी कर दादीसा को नाच नचाएगी अभिरा, चाभी छीनकर बनेगी पटरानी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Mega Twist: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं जो इसकी टीआरपी डबल कर सकते हैं। अरमान ने तो रूही से शादी तोड़ दी है। लेकिन अब अभिरा अरमान से शादी करके पोद्दार परिवार में राज करेगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा दादीसा को चखाएगी मजा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Mega Twist: टीवी का चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' साल 2009 से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में लगातार ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं जो इसकी कहानी को और भी मजेदार बना रहे हैं। हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि वरमाला से पहले ही अरमान रूही के साथ शादी करने से साफ मना कर देता है। यहां तक कि वह पूरे परिवार के सामने ऐलान भी कर देता है कि वह रूही से नहीं बल्कि अभिरा से प्यार करता है। लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान से शादी करके अभिरा दादीसा को नाच नचाएगी।

दरअसल, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिरा के गले में वरमाला नजर आई। वह दादीसा के कंधे पर हाथ रखकर कहती है, "आप की तरफ सिर्फ चार लोग हैं जो चाहते हैं कि मैं इस घर की बहू न बनूं। लेकिन मेरी तरफ 7 लोग हैं, खैर।" अभिरा की बात पर दादीसा का पारा चढ़ जाता है और वह उसपर चिल्ला पड़ती हैं। ऐसे में अभिरा भी उन्हें जवाब देते हुए कहती है, "क्या लड़की, मेरा नाम अभिरा है दादी सा। अब से ये घर, ये परिवार और अरमान, सबकुछ मेरा है।"

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के बीटीएस वीडियो में दिखाया गया कि अभिरा दादीसा से हाथ से घर की चाभी भी छीन लेती है। हालांकि ये दादीसा का सपना है या हकीकत, इस बात से पर्दा उठना बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article