YRKKH: अभिरा की दादी सास कावेरी पोद्दार ने बहाया जिम में पसीना, 62 की उम्र में दिखाए अपने डोले

Anita Raj Gym Workout: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कावेरी पोद्दार का किरदार निभा रहीं अनीता राज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 62 साल की उम्र में अनीता राज का वर्कआउट वीडियो देख हर किसी के होश उड़ गए हैं।

Anita Raj Gym Workout: टीवी दुनिया का फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी दमदार कहानी के चलते बीते 17 सालों से छोटे परदे पर राज कर रहा है। इस सीरियल के कलाकार अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की ऑनस्क्रीन जोड़ी परदे पर आग लगा रही है लेकिन टीआरपी लिस्ट में सीरियल का बुरा हाल है। बीते कई हफ्तों से टॉप पर रहने वाला सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टॉप 5 शोज की लिस्ट से भी बाहर हो गया। वहीं इन सब के बीच सीरियल में कावेरी पोद्दार का किरदार निभा रही अनीता राज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

End of Feed