Jay Soni And Karan Mehra Open Up On Shehzada Dhami-Pratiksha Honmukhe Termination: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। फिल्हाल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में चौथी पीढ़ी चल रही है, जिसमें समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। हालांकि रोहित और गर्विता से पहले शो में शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बतौर अरमान और रूही कास्ट किया गया था। लेकिन उनके गलत व्यवहार के कारण मेकर्स ने उन्हें अचानक ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मामले पर अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा रह चुके जय सोनी (Jay Soni) और करण मेहरा ने चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: Ormax TRP: अनुपमा की रफ्तार ने जेठालाल को किया पस्त, अभिरा-अरमान के रोमांस ने सातवें आसमान पर पहुंचाई TRP
टीवी एक्टर जय सोनी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिनव का रोल अदा किया था। उन्होंने शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) को मेकर्स द्वारा अचानक बाहर निकाले जाने पर कहा कि मैंने उनके बारे में ऑनलाइन पढ़ा था। जय सोनी ने इस सिलसिले में आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि किसी को भी ऐसा प्लेटफॉर्म गंवाना चाहिए। एक एक्टर के तौर पर हर किसी को अपना काम करना चाहिए और अपने पार्ट को बखूबी निभाना चाहिए।" जय सोनी ने टेलीबाइट्स संग बातचीत में आगे कहा, "मेरा मानना है कि आप अपने काम के साथ हमेशा ईमानदार रहो, चाहे जो भी करो।"
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के करण मेहरा यानी नैतिक भी राजन शाही कि इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर किये जाने की बात पर रिएक्शन देते हुए कहा, "अगर मैं किसी और के मामले पर कमेंट करता हूं तो ये गलत होगा। प्रोफेशनलिज्म को लेकर हर किसी की अपनी परिभाषा है। किसी के लिए कोई शिकायत नहीं है। यहां पर जो भी हुआ बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। लेकिन सर तो सर हैं।"
