टीवी मसाला

YRKKH Jai Soni: जय सोनी ने सेट की मीठी यादें की ताजा, जाते-जाते इमोशनल हो गए स्टार

YRKKH Jai Soni Exit Show : सेट पर अपने आखिरी दिन से एक्टर ने सभी को इमोशनल कर दिया। जय को सभी ने मिलकर फेयरवेल पार्टी दी और सभी ने स्टार के साथ जुड़े किस्से भी साझा किए। तो वहीं एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो की पुरानी यादें ताजा करते हुए एक विडियो शेयर किया है साथ ही एक नोट भी डाला है।

Image

Jai Soni Exit Show

YRKKH Jai Soni: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो इन दिनों टीआरपी के मामले में टॉप पर चल रहा है। शो में लगातार नए ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं जो फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। जैसा कि शो में ट्रैक चल रहा है उसमें जय सोनी ( Jai Soni) उर्फ़ अभिनव शर्मा का किरदार खत्म होने वाला है। शो में अभिनव की एक्सीडेंट के बाद मौत दिखाई जाएगी। एक्टर ने शो से अब अलविदा कह दिया है और बीती रात अपना आखिरी एपिसोड भी शूट कर लिया है । सेट पर अपने आखिरी दिन से एक्टर ने सभी को इमोशनल कर दिया। जय को सभी ने मिलकर फेयरवेल पार्टी दी और सभी ने स्टार के साथ जुड़े किस्से भी साझा किए। तो वहीं एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो की पुरानी यादें ताजा करते हुए एक विडियो शेयर किया है और एक नोट भी डाला है।

जय सोनी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है शो के सेट से जाते-जाते अपनी पुरानी यादें ताजा की और उन सभी को जोड़कर एक विडियो बनाया। जय ने वीडियो डालते ही बड़ा सुंदर कैप्शन भी लिखा है एक्टर लिखते हैं कि " जो आता है उसे एक दिन जाना पड़ता है, सोचा था कभी अलविदा ना कहना पड़ेगा, लेकिन अलविदा तो कहना पड़ता है" इस पोस्ट पर हीरा मिश्रा उर्फ़ रुही ने कॉमेंट करते हुए लिखा है "मिस यू मासा " बता दें कि शूटिंग के आखिरी दिन शो डायरेक्टर रंजन शाही ने जय सोनी के लिए एक प्यारी स्पीच भी दी और शो को शानदार बनाने के लिए उसका शुक्रिया किया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article