Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है सुर्खियों में छाया हुआ है। मेकर्स ने शो के लीड स्टार्स शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर कर दिया है। मेकर्स ने दोनों पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया। शहजादा और प्रतीक्षा शो में अरमान और रूही का रोल प्ले कर रहे थे। मेकर्स का कहना हैं कि शहजादा सेट पर बाकी के लोगों ट्रैंटम दिखाते थे जिसकी वजह से प्रोडक्शन हाउस काफी परेशान था। उनके साथ प्रतीक्षा भी ऐसा ही करती थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक्षा और शहजादा एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ज्यादातर समय साथ में बिताते थे। शहजादा और प्रतीक्षा को रोहित पुरोहित और गर्वित सीधवानी ने रिप्लेस किया है।
Farmaan Haider yeh rishta kya kehlata hai (credit pic: Instagram)
अब एक्टर फरमान हैदर ने खुलासा किया है कि उन्हें सबसे पहले अरमान का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन वो आइना शो साइन कर चुके थे जिसकी वजह से ये रिश्ता क्या कहलाता है को मना कर दिया था। वो बीच में इस तरह से शो नहीं छोड़ सकते हैं।
फरमान को ऑफर हुआ था ये रिश्ता क्या कहलाता है
एक्टर ने कहा कि उन्हें दोबारा इस शो के लिए अप्रोच किया गया जब शहजादा को बाहर निकाला गया था। एक्टर ने कहा मुझे सीधा प्रोड्यूसर्स ने तो कॉल नहीं किया था। लेकिन उनके कॉर्डिनेटर की तरफ से कॉल आई थी। हालांकि एक्टर ने कहा कि वो तभी कुछ फाइनलाइज करेंगे जब फ्री होंगे। वो चलते हुए शो को बीच में नहीं छोड़ सकते हैं।
एक्टर ने आगे कहा, अगर उन्हें दोबारा मौका मिले तो वो जरूर ये शो करेंगे। फरमान ने शहजादा और प्रतीक्षा की कंट्रोवर्सी पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, सिर्फ एक्टर और प्रोडक्शन टीम सच जानती है। इस पर किसी और को कोई कमेंट नहीं करना चाहिए।
