Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम शिवांगी जोशी जल्द करेंगी Ott डेब्यू, करण वाही संग बनेगी जोड़ी!

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने काम से अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस टीवी के बाद अब ओटीटी की तरफ रुख करने वाली हैं। एक्ट्रेस अमेजन प्राइम की मिनी सीरीज में नजर आ सकती हैं। इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस बेहद खुश है। आइए एक्ट्रेस के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानते हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने शो में नायरा का रोल प्ले किया था। इस किरदार से एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस इन दिनों सीनी टीवी के शो बरसातें में दिखाई दे रही हैं। बरसातें में शिवांगी के साथ कुशल टंडन लीड रोल में है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। एक्ट्रेस जल्द ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस करण वाही के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। एक्ट्रेस अमेजन मिनी सीरीज के कपल गोल्स के पांचवें सीक्वल में यसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वाही शो में स्पेशल एपीयरेंस में नजर आएंगे। करण और शिवांगी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

End of Feed