टीवी मसाला

Dekh Bhai Dekh 2: टीवी पर वापसी कर रहा है आइकोनिक शो Dekh Bhai Dekh का सीक्वल! शेखर सुमन ने दिया हिंट

Dekh Bhai Dekh 2: टीवी शो देख भाई देख ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। इस शो के दूसरे सीजन का फैंस को आज भी इंतजार है। शेखर सुमन ने इस शो के सीक्वल को लेकर बड़ा हिंट दिया है। एक्टर के इस हिंट को जानकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

Image

Dekh Bhai Dekh 2 (credit Pic: Instagram)

Dekh Bhai Dekh 2:'देख भाई देख' आइकोनिक टीवी शो है। इस शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये शो डीडी मेट्रो पर 1993 में ऑन एयर हुआ था। ये शो एक साल टीवी पर दिखाया गया था। इस शो में शेखर सुमन (Shekhar Suman), अमर उपाध्याय, नवीन निश्चल, फरीदा जलाल, भावना बलसावर, देवेन भोजानी, सुषमा सेठ समेत कई स्टार्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आज भी फैंस इस शो के पुराने एपिसोड को देखते हैं। दर्शक बेसब्री से चाहते हैं कि इस शो का दूसरा सीजन टीवी पर आना चाहिए। शेखर सुमन ने इस शो के सीक्वल को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। एक्टर ने कहा, देख भाई देख 2 को लेकर काम चल रहा है।

एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो फरीदा जलाल से हाल ही में मिले थे। मैंने उनसे उनकी तबीयत के बारे में पूछा? मैं जब भी देख भाई देख के किसी भी एक्टर से मिलता हूं तो वो सारे फ्लैशबैक चलने लगते हैं। कैसे वो शो बना था और उस दौरान हम सब परिवार बन गए थे।

देख भाई देख 2 को लेकर शेखर सुमन ने दिया हिंट

एक्टर ने कहा कि मैंने फरीदा जलाल से हीरामंडी के प्रीमियर पर कहा था कि इस बात की गारंटी नहीं है। लेकिन देख भाई देख 2 बन सकता है। अगर ऐसा होता है तो आप उस शो में वो किरदार प्ले करेंगी। फरीदाजलाल ने मुझसे कहा कि वो जरूर शो का हिस्सा बनेंगी। एक्टर ने आगे बताया कि वो इस शो को लेकर प्रोडक्शन हाउस से बात कर रहे हैं। अगर सब सही रहा तो ये शो जरूर बनेगा।

आपको बता दें कि शेखर सुमन इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर चर्चा में है। हीरामंडी में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। हीरामंडी 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article