Shehzada Dhami on YRKKH Makers: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान का किरदार निभा चुके शहजादा धामी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। सीरियल से निकाले जाने के बाद पहली बार एक्टर ने उनके साथ हुई कंट्रोवर्सी पर बात की है। साथ ही बताया की असल में सेट पर क्या हुआ था और इन सब में किसकी गलती थी। इसी के आगे उन्होंने ये रिश्ता के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा की उन्होंने अभी तक उनकी फीस नहीं दी है। आखिर क्या है यह पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
टीवी एक्टर शहजादा धामी (Shehzada Dhami) ने यह इंटरव्यू में खुलासा किया की ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स ने उनकी काम की फीस नहीं दी है। साथ ही उन्हे यह यकीन है की मेकर्स उनकी फीस जल्द से जल्द लौटा दें। एक्टर कहते हैं की 'उन्हे राजन शाही पर पूरा भरोसा है की वह उनकी फीस देंगे'...। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की कैसे वह इन से आगे बढ़कर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ेंगे। बात दें मेकर्स का कहना था की शहजादा सेट पर क्रू संग बतमीजी करते थे और काफी नखरे भी जिसके चलते उन्हे सीरियल से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा।
रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर का कहना है की राजन शाही ने उनकी परवरिश पर सवाल उठाए थे, उन्हे ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। उन्हे यह सुन काफी बुरा लगा था क्यूंकी असलियत में शहजादा के पिता नहीं हैं। इसी के साथ एक्टर को रोहित पुरोहित ने रातों-रात रिपल्स किया था।
