Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो पिछले कुछ दिनों से चर्चा में छाया हुआ है। शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को अनप्रोफेशनल बिहेवियर की वजह से बाहर कर दिया था। शहजादा शो में अरमान और प्रतीक्षा रुही का रोल प्ले करती थी। शहजादा और प्रतीक्षा को रोहित पुरोहित और गर्विता सीधवानी ने रिप्लेस किया है। नए कास्ट के साथ शो के होली सीक्वेस की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शूट के दौरान समृद्धि शुक्ला चोटिल हो गई है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी जानकारी दी है।
Samridhi Shukla Injured Set (credit Pic: Instagram)
समृद्धि ने अपने इंस्टाग्राम पर सूजे हुए पैर की फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने पैर पर हल्दी का लेप लगाया है। एक्ट्रेस को ज्यादा चोट नहीं आई है। समृद्धि शो में अभिरा का रोल प्ले कर रही हैं। अभिरा और अरमान की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं।
अभिरा-अरमान ने शुरू की होली की शूटिंग
अभिरा और अरमान ने होली की शूटिंग शुरू कर दी है। होली सीक्वेस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। फोटो में दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आए। अरमान और समृद्धि की केमिस्ट्री को दर्शकों को खूब पसंद करते हैं। समृद्धि शुक्ला शो में अभिरा का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। रोहित पुरोहित ने फैंस को समृद्धि और शहजादा की केमिस्ट्री खूब पसंद थी। फैंस समृद्धि और रोहित के अपकमिंग सीन्स को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।
समृद्धि शुक्ला ये रिश्ता क्या कहलाता है से पहले कलर्स टीवी के शो सवी की सवारी में नजर आई थी। समृद्धि में शो ने लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस ने एनिमल के इंग्लिश वर्जन में तृप्ति डिमरी के कैरेक्टर के लिए वॉयस ओवर किया है। एक्ट्रेस ने इसके अलावा डोरेमन की हिंदी सीरीज में अपनी आवाज दी है। वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है कि बात करें तो समृद्धि के अलावा शो में अनिता राज, शिवम खजूरिया समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में है।
