टीवी मसाला

YRKKH से निकलते ही Pratiksha Honmukhe के हाथ लगा नया शो, धाकड़ वापसी कर राजन शाही को दिखाएंगी ठेंगा

Pratiksha Honmukhe New Show: स्टार प्लस के सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में रुही का किरदार निभा चुकी प्रतीक्षा होनमुखे को लेकर खबरे सामने या रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी पर कमबैक करने के लिए एक्ट्रेस के हाथ एक शो लगा है।

Image

Pratiksha Honmukhe Bags Zee TV Show

Pratiksha Honmukhe New Show: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। सिर्फ यही नहीं उनकी और शो के मेकर राजन शाही संग काफी कंट्रोवर्सी रही, जिसके चलते वह काफी सुर्खियों में रही। दरअसल मेकर्स ने प्रतीक्षा की एक्टिंग और नखरों के चलते उन्हे शो से बाहर निकाल दिया था, तो वहीं शहजादा धामी का भी नाम इस में शामिल रहा। अब ऐसे में एक्ट्रेस के प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबर आई है की वह उनके हाथ के नया शो लगा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) सृति झा और अरिजीत तनेजा के टीवी शो 'कैसे मुझे तुम मिल गए' से वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह इसमें दोनों कलाकारों के साथ लीड रोल में नजर आएंगी और कहानी में ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश करेंगी। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस इस खबर को सुन काफी ज्यादा खुश हैं और एक्ट्रेस को वापिस टीवी पर देखने का इंतेजार रहे हैं।

बात दें की आज तक कभी भी प्रतीक्षा होनमुखे ने ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स को लेकर कोई बयान बाजी नहीं की। हाँ लेकिन वह सोशल मीडिया पर लिखे गए कुछ लाइनों से निशान जरूर साधती थी। इसी के साथ खबरें थी की असल जिंदगी में प्रतीक्षा और शहजादा एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article