Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम लता सबरवाल को हुईं गंभीर बीमारी, बोलीं- कभी भी जा सकती हैं आवाज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2023, 05:35 PM IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Kya Rishta Kya Kehlata Hai) फेम लता सबरवाल ने 2 साल पहले टीवी इंडस्ट्री को क्विट कर दिया था। एक्ट्रेस के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि उनकी हालत ठीक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से कभी भी मेरी आवाज जा सकती हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Kya Rishta Kya Kehlata Hai) फेम एक्ट्रेस लता सबरवाल (Lata Saberwal) को इस शो से घर- घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने इस शो से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। एक्ट्रेस ने साल 2021 में खुलासा किया था वो डेली सोप को क्विट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने परमानेंटली टीवी शोज को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने इसके बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी थी। एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

lata saberwal

lata saberwal (Yeh rishta kya kehlata hai)

एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे गले के आस-पास गांठे बन गई है। इसकी वजह से मुझे बोलने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि ENT के डॉक्टर ने मुझे एक हफ्ते आराम करने के लिए कहा है। मुझे स्टेरॉइड्स दिए गए हैं क्योंकि यही एकमात्र इलाज है। ये एक सीरियस इशू है। अगर मैंने ध्यान नहीं दिया तो मेरी आवाज भी जा सकती हैं।

End of Feed