टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम लता सबरवाल को हुईं गंभीर बीमारी, बोलीं- कभी भी जा सकती हैं आवाज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2023, 05:35 PM IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Kya Rishta Kya Kehlata Hai) फेम लता सबरवाल ने 2 साल पहले टीवी इंडस्ट्री को क्विट कर दिया था। एक्ट्रेस के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि उनकी हालत ठीक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से कभी भी मेरी आवाज जा सकती हैं।

Image

lata saberwal (Yeh rishta kya kehlata hai)

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Kya Rishta Kya Kehlata Hai) फेम एक्ट्रेस लता सबरवाल (Lata Saberwal) को इस शो से घर- घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने इस शो से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। एक्ट्रेस ने साल 2021 में खुलासा किया था वो डेली सोप को क्विट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने परमानेंटली टीवी शोज को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने इसके बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी थी। एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे गले के आस-पास गांठे बन गई है। इसकी वजह से मुझे बोलने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि ENT के डॉक्टर ने मुझे एक हफ्ते आराम करने के लिए कहा है। मुझे स्टेरॉइड्स दिए गए हैं क्योंकि यही एकमात्र इलाज है। ये एक सीरियस इशू है। अगर मैंने ध्यान नहीं दिया तो मेरी आवाज भी जा सकती हैं।

लता सबरवाल की हो गई हैं ऐसा हालत

एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक्ट्रेस मोहेना कुमारी ने ट्वीट कर लिखा, आप ध्यान रखिए लता जी। आप मजबूत हैं और फाइटर भी है। आप इससे जल्द बाहर आएंगी। मोहेना ने भी टीवी इंडस्ट्री छोड़ दी है और शादी के बाद अपने परिवार और बच्चों के साथ अपना जीवन बिता रही हैं। लता सबरवाल के को स्टार उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

लता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार एक शॉर्ट फिल्म में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ इसका अनुभव शेयर करते हुए कहा था कि मैं दो साल बाद फिर से काम कर रही हूं। मैं काफी नवर्स हूं लेकिन कुछ नया करके अच्छा लग रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article