Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Shivangi Joshi Duped By Woman In Mumbai: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। शिवांगी जोशी जिस भी शो में नजर आई हैं, उन्होंने धमाका करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा बनकर वह सालों तक लोगों के दिलों में रहीं। उन्होंने अपना करियर एक साइड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया था। लेकिन जब वह मुंबई में करियर बनाने के लिए आई थीं तब उनके साथ एक महिला ने ठगी की थी और उन्हें लाखों रुपये का चूना लगाया था। इस बात का खुलासा खुद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने किया है।
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने पिंकविला संग बातचीत में बताया कि जिस वक्त वे मुंबई आई थीं, वह या उनका परिवार किसी को नहीं जानता था। शिवांगी जोशी ने इस सिलसिले में आगे कहा, "जब हम मुंबई आए तो किसी ने हमें लूट लिया। हमसे कहा कि यहां एक एक्टिंग स्कूल है, जहां मुझे जाना चाहिए, क्योंकि मैं नई हूं। उस एक्टिंग स्कूल की फीस 1 से डेढ़ लाख रुपये थी। उन्होंने कहा कि हमें वो पैसे दे दो, जिससे हम उसे जमा कर दें। वो आंटी बहुत अच्छा बनने की कोशिश कर रही थीं और उन्होंने हमसे पैसे लिये और भाग गईं।"
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने बताया कि उन्हें आज भी उस महिला का नाम याद है, जो कि 'बी' से शुरू होता है। बता दें कि शिवांगी जोशी ने करियर की शुरुआत 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' से किया था। इसके बाद वह 'बेगुसराय' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे कई हिट शोज में नजर आईं।
