टीवी मसाला

YRKKH BTS Video: अभीर के खातिर चारु और कियारा के बीच शुरू हुई जंग, बहनें-बहनें बनी सौतन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। इस बीच सीरियल के सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभीर के खातिर चारु और कियारा के बीच लड़ाई हो रही है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Video

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ट्विस्ट और टर्न्स दिखाकर दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। सिर्फ यही नहीं बेहतरीन कहानी के चलते सीरियल टीआरपी लिस्ट में तूफान मचा रहा है। ऐसे में शो जल्द ही पहले नंबर के स्थान पर पहुँच अन्य सीरियल को हार की धूल चटाता हुए दिखाई दे सकता है। इस सीरियल के सेट से एक मजेदार वीडियो लीक हुआ है जिसमें चारु और कियारा एक दूजे से लड़ती हुई नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट से वीडियो सामने आया जिसमें चारु और कियारा अभीर के खातिर एक दूजे से लड़ रही हैं। वीडियो में चारु अभीर पर पैर रख अपना हक जमाएगी जो कियारा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा। कियारा उसे दूर रहने के लिए कहेगी लेकिन चारु कहती हुई नजर आई कि समय पर ये मेरा हुआ करता था। यह सुन कियारा कहती है कि अभीर अब मेरा और मेरा पति। दोनों के बीच मानों हाथापाई होने लग जाएगी। इस बीच काजल चारु को ले जाने की कोशिश करेगी।

वीडियो में आगे देखने को मिला कि अभीर चारु को उसे जीजा जी कहने की नसीहत देगा। हालांकि ये एक मजाकिया वीडियो था। दिखाई दे रहे कलाकार मौज मस्ती करते हुए नजर आए। बता दें संजय ने चारु को शादी की रात ब्लैकमेल किया था कि अगर ये शादी अभीर से हुई तो वो काजल को तलाक दे देगा। मां की खुशी को ऊपर रखते हुए चारु अपनी ही शादी से भाग गई थी। आज 12 मार्च के एपिसोड में कृष अपने ही पिता संजत की काली करतूतों से पर्दा उठाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article