Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: जन्माष्टमी पर खत्म होगी दमानी और अरमान की दुश्मनी, मायरा-कबीर की खुलेगी पोल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जन्माष्टमी ट्विस्ट आने वाला है। जन्माष्टमी पर पोद्दार्स और दमानी एक ही छत के नीचे आएंगे। दोनों परिवार साथ में ये दिन सेलिब्रेट करेगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दमानी परिवार और पोद्दार परिवार को दिखाया जा रहा है। शो में लीप के बाद ही नए परिवार की एंट्री हुई है और इनके साथ अरमान का 36 का आंकड़ा है। हालांकि, मेकर्स शो में रोजाना नए नए ट्विस्ट लाकर दमानी और पोद्दार्स के बीच कुछ न कुछ ड्रामा करते रहते हैं, लेकिन अब शो में नया ट्विस्ट आएगा। सीरियल में दमानी और पोद्दार्स मिलकर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने वाले हैं। सेट पर इस एपिसोड की शूटिंग हो गई है और अब सेट की फोटोज भी सामने आ गई हैं। आइए आपको दिखाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगी इन दो कंटेस्टेंट्स की एंट्री, सामने आए नाम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (photo credit- instagram)

    पोद्दार्स और दमानी साथ में मनाएंगे जन्माष्टमी

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है और कृष्ण जन्माष्टमी को भी मेकर्स ने काफी खूबसूरत तरीके से मनाने का प्लान किया है। सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें पोद्दार्स और दमानी मिलकर जन्माष्टमी के त्योहार को मना रहे हैं। ये सेलिब्रेशन दमानी परिवार के घर होगा और यहां पर अभिरा, अरमान के साथ मनीषा चाची और मनोज चाचा भी आएंगे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अरमान अभिरा मिलकर दमानी परिवार के साथ खूब डांस कर रहे हैं। इस मौके पर एक खास मोमेंट भी आएगा। अभिरा सबके बीच अरमान के पैर छुएंगी। अभिरा के जन्माष्टमी लुक की बात करें तो वह लाल रंग के लहंगे में काफी सुंदर लग रही है और अरमान भी अपनी लव लाइफ के साथ ट्विनिंग कर रहा है। दूसरी तरफ मायरा ने पीले रंग का लहंगा पहना है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exlusive: 'वो पति को बलि का बकरा बना रही है'- आकांक्षा फिर फूटा Orry का गुस्सा, गौरव को कहा 'जेंटलमैन'

      मायरा पर होगा अभिरा को शक

      अब शो में नया ड्रामा भी जुड़ने वाला है। मायरा और कबीर की दोस्ती गहरी हो रही है और इस बात की भनक अब तक अभिरा को नहीं लगी है। अभिरा को नहीं पता कि मायरा कबीर से बात करती है, लेकिन बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अभिरा को अपनी बेटी पर शक हो गया है। अभिरा को शक है कि मायरा की जिंदगी में किसी लड़के की एंट्री हो चुकी है और वो उसके बारे में सबसे छुपा रही है। ऐसे में देखना होगा कि क्या जन्माष्टमी वाले दिन मायरा और कबीर का सच सबके सामने आता है या नहीं।

      End of Feed