YRKKH BTS Photo: दुल्हन बन अभिरा को होगा अपनी पुकी से मिलन, मायरा संग बिताएगी क्वालिटी टाइम

YRKKH BTS Photos: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें अभिरा और मायरा के साथ नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।

YRKKH BTS Photos: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। आए दिन मेकर्स इसी जद्दोजहद में रहते हैं कि शो को ज्यादा से ज्यादा प्यार और टियारपी लिस्ट में अच्छी रेटिंग मिल सके। इसी के साथ इन दिनों कहानी में देखने को मिल रहा है कि अभिरा अंशुमन से सगाई कर लेगी। सिर्फ यही नहीं इस बर्बादी को खुद अरमान अपनी आँखों से देखेगा। ऐसे में अब जल्द ही अभिरा और अंशुमन की शादी होने वाली है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई।

yeh rishta kya kehlata hai bts photo

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट से सामने आई तस्वीरों में अभिरा दुल्हन के जोड़े में तो मायरा भी साथ नजर आईं। अंशुमन संग शादी वाले दिन मायरा अभिरा से मिलने आएगी दोनों एक टेबल के नीचे सभी से छुपकर क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करेगी। अभिरा शादी की मिठाई मायरा को खिलाएगी जो बहुत खुशी होगी। मायरा को गले लगाकर अभिरा काफी खुश होगी। आगे तस्वीर में अरमान मायरा को अभिरा के साथ देखकर चौंक जाएगा। जैसा कि अपको पता है मायरा ही अभिरा अरमान की बेटी पुकी है। जल्द ही ये सच अभिरा के सामने आकार रहेगा।

End of Feed