टीवी मसाला

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग त्यागी को आया इस बात पर गुस्सा, कहा 'कुछ निर्दयी सिम्बा...'

Parag Tyagi Shared Video: दिवगंत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की अचानक निधन से सभी शोक में डूबे हुए हैं। रुमर्स फैलने लगे कि एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके डॉग सिंबा की तबीयत काफी खराब है। ऐसे में अब रुमर्स फैलाने वालों के मुंह पर चांटा मारते हुए पराग ने वीडियो शेयर किया।

Image

Parag Tyagi Shared Video

Parag Tyagi Shared Video: टीवी एक्टर पराग त्यागी की पत्नी शेफाली जरीवाला का 23 जून को देहांत हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली की मृत्यु कार्डियक एरेस्ट के कारण हुई। अभी तक परिवार, दोस्त और फैंस शेफाली के जाने का गम भूला नहीं पाए हैं। शेफाली 'कांटा गर्ल' के नाम से लोगों के दिल और जुबां पर आज भी बसी हुई हैं। एक्ट्रेस की मौत के खबरें उड़ने लगी कि उनके डॉग सिंबा की हेल्थ काफी खराब है। ऐसे में फैंस चिंतित हो गए। अब खुद रुमर्स पर पूर्ण विराम लगाते हुए पराग ने इंस्टाग्राम पर सिंबा संग क्यूट वीडियो शेयर कर डाला।

पराग त्यागी (Para Tyagi) ने वीडियो शेयर कर दिखाया कि उनका और शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का डॉग सिंबा स्वस्थ है। सिंबा बेटे का फर्ज निभाते हुए दान पुण्य कर रहा है। पराग और शेफाली का कोई बच्चा नहीं था उनके लिए सिंबा सब कुछ है। पराग सिंबा के हाथ से गरीबों में खाना बांटते हुए नजर आए। सभी लोग पराग और सिंबा को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दिए। सिंबा को सही सलामत देख फैंस ने चैन की सांस ली। सिंबा संग शेफाली और पराग का बहुत प्यार है जिसका सबूत उनके इंस्टाग्राम की तस्वीरों से साफ दिखाई देता है।

पराग ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'सिम्बा बहुत खुश है और अपनी माँ यानी शेफाली जरीवाला के लिए एक बेटे द्वारा किए जाने वाले सभी कर रहा है। यह वीडियो उन सभी अद्भुत लोगों के लिए है जो हमारे बच्चे सिम्बा के बारे में असलियत में चिंतित थे। कुछ निर्दयी लोग हमारे बच्चे सिम्बा के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरें फैला रहे थे ताकि कुछ लाइक और व्यूज मिल सकें। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ जो वास्तव में सिम्बा के बारे में चिंतित हैं। भगवान आप सभी का भला करे।' इंटरनेट पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article