YRKKH BTS: राजन शाही का जबरदस्त शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपने दमदार कहानी के चलते टीआरपी लिस्ट में राज कर रहा है। हर दिन कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट ट्विस्ट दिखाए जा रहे हैं। इन दिनों जनता भी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स से काफी इंप्रेस है। हालांकि कई समय से अभिरा और अरमान का रोमांस जनता को देखने नहीं मिला। अब मेकर्स जल्द ही सप्राइज़ देने वाले हैं लेकिन ये सोशल मीडिया पर लीक हो गया। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से अरमान और अभिरा की कुछ तस्वीरें सामने आई है।
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिरा और अरमान के रोमांस की फोटोज सेट से सामने आई। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की लाजवाब तस्वीरों को आग की तरह वायरल कर रहे हैं। लीक हुई तस्वीरों में अरमान और अभिरा एक खूबसूरत सी जगह पर समय बिताते हुए नजर आए। इस दौरान अरमान अभिरा को उसकी मनपसंद खाना खिलाता हुआ दिखा। जहां एक तरफ अभिरा ने पिंक कलर का सूट पहना है। वहीं अरमान अपने कैजुअल आउटफिट में नजर आए। एक तस्वीर में दोनों अपने गिले शिकवे मिटाते हुए एक दूजे को गले लगा रहे हैं।
फैंस इन तस्वीरों पर अपना जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अरमान और अभिरा की जोड़ी छोटे परदे की टॉप जोड़ियों में शामिल होती है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान को पता चल जाएगा कि शिवानी उसकी असली मां है। वहीं रूप गुस्से में चूर अरमान को कहेगा कि उसे शिवानी या अभिरा में से किसी एक को चुनना होगा। अरमान आगे चलकर क्या फैसला लेगा इससे जानने के लिए फैंस काफी उतावले है।
