Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 1 August Spoiler: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिनव अक्षरा और अभिमन्यु अबीर को ढूंढने निकलते हैं। इसी के साथ उन्हें अबीर मिल भी जाता है। लेकिन आज सीरियल में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे देख आप सभी के होश उड़ जाएंगे।
अक्षरा को मिला अबीर
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की अबीर एक फुटबाल पर अबीर हेल्प लिखकर किक मार देगा। लेकिन ये बाल अक्षरा एयर अभिमन्यु को मिल जाती है वो अबीर को ढूंढने निकल जाते हैं। इसी के साथ अक्षरा अबीर को देख उसे गले लगा लेती है। इसी के साथ वो बिरला निवास वापिस चले जाते हैं, सभी ये देख बहुत खुश हो जाते हैं। इसी दौरान मंजरी अबीर से माफी मांगती है। ऐसे में अबीर उसे माफी देने से मना कर देगा और कहेगा की एक शर्त पर आपको माफ करूंगा जब आप मुझे कचौड़ी खिलाएंगी।
मंजरी तुड़वाएगी अक्षरा का व्रत
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की मंजरी कचौड़ी बनाकर अक्षरा का व्रत तुड़वाएगी। इसी दौरान खाना खाते वक्त अक्षरा ला मंगलसूत्र टूट जाएगा, जिसे देख वो अभिनव के लिए परेशान होने लगेगी, वो उसे फोन भी करेगी। ऐसे में अभिनव बिरला हाउस पहुंच जाएगा तभी सब केक काटते है। केक काटते वक्त अबीर विश मांगता है की वो अपने मम्मी पापा के सह कसौली चले जाए। वो अभिमन्यु से कहेगा की आओ बेस्ट डैडी हो लेकिन मेरे मम्मी पापा बेस्ट से भी ऊपर हैं।
