Ashi Singh Interview: टीवी शो ये रिश्ता कहलाता है का अच्छा खासा बज बना हुआ है। काफी सालों से ये शो लोगों को एंटरटेन कर रहा है। इतने दिनों में इस शो ने लोगों के दिनों में एक अलग जगह बना ली है। ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी लिस्ट में भी टॉप 3 में बना रहता है। हर एक कलाकार का सपना होता है कि वो एक बार जरूर राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम करें। इस वजह से टीवी एक्ट्रेस आशी सिंह ने भी इस शो के लिए ऑडिशन दिया था, हालांकि कुछ ऐसा हुआ कि वो इस शो से नहीं जुड़ पाई। अब इस विषय पर आशी सिंह ने फाइनली बातचीत की है।
आशी सिंह ने बताया सच
टीवी अदाकारा आशी सिंह ने हाल ही में टेली चक्कर से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है के ऑडिशन के बारे में बताया है। आशी ने कहा,'राजन शाही के शो में मैं एक किरदार निभाने वाली थी, जो कभी शो में इंड्रोयूस नहीं हुआ। हमने साइन कर दिया था। फिर अचानक से मुझे कॉल आया और मेकर्स ने कहा कि अगर हम इस किरदार को लगाएंगे तो इसका कोई फायदा नहीं होगा।'
बेहद बोल्ड हैं आशी सिंह
बताते चलें कि आशी सिंह खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। आशी सिंह की हर अदा पर लाखों लोग फिदा हैं। मालूम हो कि आशी सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आशी सिंह का कोई भी पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। आशी सिंह ने टीवी शो 'ये उन दिनों की बात है' में काम किया था, जिस वजह से वो काफी फेमस हो गई।
