Hina Khan Mother Prays For Actress On Her Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। हिना खान अभी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन उनके परिवार और खास दोस्तों के अलावा फैंस भी लगातार एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ करते नजर आते हैं। हिना खान (Hina Khan) ब्रेस्ट कैंसर के बीच भी दूसरों का ख्याल रखती हैं। बीते दिन उन्होंने अपनी मम्मी का जन्मदिन मनाया, जिससे जुड़ा वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हिना खान के इस वीडियो में नजर आया कि एक्ट्रेस की मम्मी अपने जन्मदिन पर भी बेटी के लिए ढेर सारी दुआ करती नजर आईं।
हिना खान (Hina Khan) के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा हुए कुछ ही देर हुआ था, लेकिन अभी तक इसे 45 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो में हिना खान की मम्मी कहती नजर आईं, "आज मेरी बस यही दुआ है कि हिना अगली साल इस वक्त बिल्कुल अच्छी होनी चाहिए। फिर हम अच्छे से सेलिब्रेट करेंगे। बस ये मेरी दिल से दुआ है।" अपनी मम्मी की दुआ पर हिना खान ने भी आमीन कहा। इसके बाद हिना खान की मम्मी ने अपना केक कट किया और बेटी के साथ पोज भी दिया।
हिना खान (Hina Khan) ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मां, आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियां और लंबी जिंदगी की दुआ करती हूं। आमीन। दुआ।" हिना खान के वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "सबसे ताकतवर मां और बेटी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मां की दुआएं, अब सब अच्छा होगा।"
