YRKKH: अंशुमन संग सगाई कर अरमान को भुलाएगी अभिरा? सेट से लीक हुआ फंक्शन का सीन

YRKKH Update: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की झमाझम बारिश हो रही है। अब सोशल मीडिया पर सेट से एक तस्वीर लीक हुई जिसमें अंशुमन और अभिरा की सगाई का सीन देखने को मिला, यहाँ देखिए पोस्ट।

YRKKH Update: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को 7 साल के लीप के बाद दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। लोगों को कहानी इतनी मजेदार लग रही है कि सीरियल को टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर का स्थान मिलाया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने फिर बाजी मारते हुए हिट सीरियल जैसे अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में और तारक मेहता का उल्टा चश्मा को टक्कर दी। इन सब के बीच शो के सेट से एक ऐसे अपकमिंग ट्विस्ट की झलक मिली जिसके लिए सभी काफी बेताब थे, लेकिन क्या जानिए इस रिपोर्ट में।

yeh rishta kya kehlata hai update

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट जो तस्वीर सामने आई है उसमें अभिरा ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना है। बगल में ही कावेरी खड़ी है जिसने ब्राउन कलर की बेहद ही सुंदर साड़ी पहनी है। सेट की सजवाट को देख लग रहा है कि शायद अभिरा और अंशुमन की सगाई का सीन फिल्माया जा रहा है। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि अभिरा अंशुमन से शादी करने वाली है क्यूँकि वो अरमान को भुलाकार आगे बढ़ना चाहती है। तस्वीर लीक होते ही मानों हर जगह वायरल हो गई। फैंस उत्साहित दिखे कि उन्हे अब अभिरा और अंशुमन की सगाई का मंजर देखने को मिलने वाला है।

End of Feed