Yeh Rishta kya kehlata hai 9 July spoiler: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिमन्यु अबीर को लेकर बिरला निवास पहुंच जाता है, जिसे देख महिमा खुश नहीं होती है। वहीं दूसरी तरफ बेटे के जाने के बाद अक्षरा और अभिनव का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है।
अभिमन्यु को पिता नहीं मानेगा अबीर
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की अबीर के लिए मंजरी बिरला निवास में पूजा रखवाती है। सभी मन ही मन भगवान् से प्राथना मांग रहे होते हैं। पंडित जी अबीर से उसका पिता का नाम पूछते हैं तो वो अभिनव शर्मा बोलता है। इस बात को सुन वहां बैठे सभी लोग चौंक जाते हैं। इसे सुन महिमा कहती है की अबीर तुमने सही कहा तुम्हारे पिता का नाम अभिनव शर्मा है। क्यूंकि परवरिश और पैदाइश के मुकाबले में परवरिश ही जीता है। लेकिन तभी मंजरी पंडित जी को पिता का नाम अभिमन्यु बिरला बता देती है। अबीर मन ही मन कहता है की लोग कुछ भी कहे पर मेरे पिता का नाम अभिनव शर्मा ही है।
मंजरी की बढ़ेगी टेंशन
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अभिमन्यु अबीर के व्यवहार को लेकर परेशान हो रहा होता है, मंजरी उसे समझाती भी है। तभी पार्थ और बड़े पापा आकर बतातें है की मनीष जी ने कस्टडी केस के फैसले को हाई कोर्ट में चैलेंज किया है। इस बात को सुन मंजरी आग बबूला होने लगती ही, लेकिन अभिमन्यु उसे समझाते हुए कहता है की अगर कोई भी मां-बाप होते तो अपने बच्चे के लिए वो हर दरवाजा खटखटाते जो उनको बेटा वापिस दिला दे। अभिमन्यु फैसला करता है की अगर वो लड़ेंगे तो मैं भी लडूंगा।
