Yeh Rishta kya kehlata hai 6 July Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा अबीर को वापिस अभिमन्यु से छीनने के लिए वकील बनने का फैसल करती है। वहीं दूसरी तरफ अबीर को अक्षरा उसके असली पिता का नाम बता देती है, लेकिन अबीर अभिमन्यु के पास जाने से मना कर देता है।
Yeh Rishta kya kehlata hai 6 July Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दिखाया जाएगा की अबीर अभिमन्यु के घर जाने के लिए राजी हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ रूही अभिमन्यु से कहेगी की अगर अबीर यहां आया तो वो कभी खुश नहीं रहेगा।
अबीर जाएगा अभिमन्यु के घर
सीरियल के शुरुआत में दिखया जाएगा की अक्षरा अबीर को बता देती है की उसके असली पिता अभिमन्यु है। इस बात को सुन अबीर अक्षरा से कहता है की ये कैसे हो सकता है, वो तो रूही के पॉपी है ना। तभी अभिनव बताता है की अक्षरा की शादी पहले अभिमन्यु से हुई थी। अक्षरा अभिमन्यु को समझाते हुए कहती है की वहां तेरी दीदा, मौसी और रूही भी तो है, लेकिन अबीर वहां जाने से साफ मना कर देता है। अबीर की जिद को बंद करने के लिए अक्षरा और अभिनव अबीर से कहते हैं कि सर्जरी में सब कुछ खत्म हो गया, पैसे नहीं बचे। आगे कुछ हुआ तो घर बेचना पड़ जाएगा और अभिमन्यु के पास इतना पैसा है कि वो तुझे को अच्छे से रख लेगा। इस बात को सुन अबीर का दिल टूट जाता है और अभिमन्यु के पास जाने के लिए राजी हो जाता है।
रूही देगी अभिनन्यु को धमकी
प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अभिमन्यु रूही को बताता है की अबीर उसका बेटा है और वो घर आएगा। जिसे सुन रूही कहती है अगर अबीर यहां आएगा तो वो कभी खुश नहीं रहेगा। मैंने और अभीर ने तो भगवान से प्रार्थना भी की थी लेकिन वो केस हार गए। इस बात को सुन सभी परिवार वाले परेशान होने लगते है, लेकिन मंजरी अभिमन्यु को अबीर को घर लाने के लिए कहती है। अभिमन्यु कहता है की अबीर को जब सचाई के बारे में पता चला होगा तो उसने कैसे रियेक्ट किया होगा।
बिरला निवास पहुंचेगी अक्षरा
हर्षद चोपड़ा स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अबीर अभिमन्यु के घर आ जाता है, सभी उसे खाना खिला रह होते है। तभी उसे हिचकियां आने लगती हैं, वहीं दूसरी तरफ अक्षरा को भी यही हो रहा होता है। सभी घरवाले अबीर को हॉस्पिटल लेकर जा रहे होते हैं, तभी अक्षरा वहां पहुंच जाती है।
