टीवी मसाला

YRKKH 5 July Spoiler: परिवार टूटता देख खून के आंसू रोएगा अरमान, हंसते-खेलते अंशुमन का दिल दुखाएगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 July, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान अपने किये पर पछताएगा और परिवार को बर्बाद करने का गम मनाएगा। दूसरी तरफ अभिरा अंशुमन से बात करने की कोशिश करेगी कि उसे सगाई के लिए वक्त चाहिए।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 July, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो अपने महाट्विस्ट और टर्न्स के कारण टीआरपी में भी टॉप पर बना हुआ है। हालांकि सीरियल अभी भी दूसरे स्थान पर ही है। ऐसे में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स भी लगातार जद्दोजहद कर रहे हैं। बीते दिन भी समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो में दिखाया गया कि अरमान के शब्दों से चोट खाकर अभिरा अंशुमन के साथ आगे बढ़ने का फैसला करती है। वहीं दूसरी ओर अरमान अपने कड़वे शब्दों पर आंसू बहाएगा। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अपने किये पर पछताएगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अरमान को अपने किये पर पछतावा होगा। वो घर के बाहर आंसू बहाएगा और कहेगा कि मैं चाहता था कि हमारा छोटा सा परिवार हो, लेकिन उस परिवार में तुम भी हो। मैंने अपनी सबसे खूबसूरत सच्चाई को ही सपना बना दिया है। मैंने तुमसे पूकी का सच छुपाकर बहुत बड़ी गलती की है। वहीं जैसे ही अरमान गीतांजली को बताएगा कि उसने मायरा का सच अभिरा को नहीं बताया तो वह खुश हो जाएगी।

अरमान को रियलिटी चेक देगी कियारा

कियारा अरमान को रियलिटी चेक देगी। वो उसे बताएगी कि अरमान के जाने के बाद उनका परिवार कैसे बिखर गया। यहां तक कि अभिरा को उसने रोज रोते हुए देखा। कियारा अरमान से कहेगी कि अभिरा को भी खुश रहने का अधिकार है और अंशुमन उसे खुश रख सकता है।

अंशुमन और अभिरा की सगाई तोड़ने की कोशिश करेगी विद्या

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि तान्या अभिरा के लिए शगुन लेकर उसके घर आएगी, जहां विद्या उल्टी-सीधी बातें करेगी। विद्या अभिरा के सामने भी कहेगी कि अरमान और तुम एक-दूजे के लिए बने हो और ये सगाई सही नहीं है। लेकिन अभिरा उसे जवाब देगी कि अरमान यहां केवल आपकी सर्जरी के लिए आया था। विद्या अभिरा के दिमाग में बातें डालने की कोशिश करेगी।

अंशुमन से बात करने जाएगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा अंशुमन के घर जाएगी और उससे बोलने की कोशिश करेगी कि उसे सगाई के लिए वक्त चाहिए। लेकिन वो अंशुमन को सगाई की तैयारियां करते हुए देखेगी, जिससे उसका दिल थम जाएगा। अभिरा कहेगी कि मैं इतने अच्छे इंसान का दिल कैसे तोड़ सकती हूं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article