Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 April: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आखिरकार रोहित पोद्दार की मौत हो गई है। ऐसे में पूरा परिवार सदमे में है और उनपर मातम के बदल छा गए हैं। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि रोहित की मौत हो जाती है लेकिन मरने से पहले वो अरमान से वादा लेकर जाएगा कि अब दक्ष और रुही का ख्याल उसे रखना होगा। वहीं रोहित की मौत से रुही और विद्या अपना आपा खो बैठती हैं। आज कहानी में क्या नया देखने को मिलेगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की शुरुआत विद्या से होगी जो रोहित की लाश को देख उसे उठने को कहेगी। रुही भी रोहित के इंतजार में खड़ी रहेगी की वो उसे और दक्ष को आकार रामायण सुनाएगा। अरमान भी बेहोशी की हालत से उठ रोहित की छाती पर सिर रख रोता रहता है लेकिन तभी उसे झटका मिलेगा की शिवानी भी मौत के कुएं में जा गिरी है। अपने दो जिगरी लोगों को मृत देख अरमान को विश्वास नहीं होगा। अरमान कहता है 'कि उसे ये देखने से पहले मर जाना चाहिए था।'
राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि नाजुक हालत में भी रोहित और शिवानी की अर्थी को कंधा देने अरमान पहुंच जाएगा। रुही और अरमान दोनों सदमे में चूर होंगे लेकिन अभिरा लाठी बन उनका सहारा बनेगी। वहीं विद्या खुद को कमरें में बंद कर रोहित की तस्वीरों को देख बहुत रोएगी। रुही जो रोहित की अर्थी के पीछे-पीछे जा रही होगी वो गायब हो जाएगी। इस बीच एक बूढ़ा आदमी अभिरा को आने वाले तूफान से लड़ने के लिए आशीर्वाद देगा।
