टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata hai 30 July Spoiler: अबीर के खोने से अक्षरा के होश हुए फाख्ता, अभिमन्यु के गले लगकर मांगेगी अपने बेटे की भीख

Yeh Rishta Kya Kehlata hai 30 July Spoiler: कल रात शो में जमकर हंगामा होगा जब अक्षरा अपने बेटे को खोजने निकलेगी और अभिमन्यु से रोते हुए पूछेगी ।अक्षरा जैसे ही घर आती है वह अभि का गला पकड़कर रोने लगती है और कहती है कि मुझे मेरा बेटा चाहिए..... पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata hai 30 July Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata hai 30 July Spoiler: स्टार प्लस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी दमदार कहानी से फैंस के बीच छाया हुआ है। शो में हर रोज होते नए हंगामे फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अबीर अक्षरा से मिलने के लिए बिरला हाउस से भाग जाता है, जब घरवालों को इस बात का पता चलता है तो उनके होश उड़ जाते हैं। वहीं कल रात शो में जमकर हंगामा होगा जब अक्षरा अपने बेटे को खोजने निकलेगी और अभिमन्यु से रोते हुए पूछेगी पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

गायब हुआ अबीर

अबीर अक्षरा से मिलने के लिए कसौली जाता है लेकिन वह रास्ता भटक जाता है और कहीं और पहुंच जाता है। अबीर किसी दूसरे घर में चला जाता है जहां जाकर उसे पता चलता है कि वह गलत घर में आ गया। उधर बिरला हाउस में सभी को अबीर के गायब होने की खबर मिलती है तभी अभिमन्यु अबीर को ढूँढने निकल जाता है। उधर अक्षरा अभिनव को भी खबर मिल जाती है कि अबीर घर से चला गया है। अक्षरा बीमारी की हालत में उदयपुर आने का फैसला करती है।

अक्षरा को लगेगा झटका

अक्षरा जैसे ही घर आती है उसे अभिमन्यु मिलता है वह अभि का गला पकड़कर रोने लगती है और कहती है कि मुझे मेरा बेटा चाहिए। कहां है मेरा बेटा बताओ तुम्हें कैसे नहीं पता और कहते-कहते बेहोश हो जाती है। ये सब देखकर घरवालों के भी होश उड़ जाते हैं।

अबीर का होगा अपहरण

प्रणाली राठौड़ शो आगे बेहद ट्विस्ट और टर्न आने वाले है जब अबीर गलती से अपहरण हो जाएगा और उधर बिरला हाउस में एक अनजान नंबर से फोन आएगा जो अभिनव के एक्सीडेंट की खबर देगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article