टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 29 July: अबीर के लापता होने पर अभिमन्यु-मंजरी की हेकड़ी निकालेगा कायरव, गोयनका हाउस में भी बढ़ेगी टेंशन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 29 July Spoiler: प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दिखाया जाएगा की बिरला निवास पहुंच कर कायरव को अबीर के लापता होने की खबर मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ इस खबर को सुन गोयनका परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर जाएगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 29 July Spoiler: प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दिखाया जाएगा की बिरला निवास पहुंच कर कायरव को अबीर के लापता होने की खबर मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ इस खबर को सुन गोयनका परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर जाएगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 29 July Spoiler: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अबीर किडनैप हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा को अबीर की जुदाई में तेज बुखार चढ़ जाता है और डॉक्टर कहते हैं की अगर अबीर नहीं आया तो इनका बुखार सिर पर चढ़ जाएगा जिससे इनकी जान भी जा सकती है।

कायरव-मुस्कान से सामने आई सचाई

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की बिरला निवास में सभी अबीर के गायब होने की वजह से परेशान होते हैं, लेकिन तभी कायरव और मुस्कान वहां आ पहुंचते हैं। कायरव मंजरी और अभिमन्यु से कहता है की प्लीज अबीर को कसौली जाने दीजिए, अक्षरा की बुखार से हालत बहुत खराब है। इसी दौरान पुलिस वहां आ जाती है और अबीर के गुमशुदा होने की बात करती है। इस बात को सुन कायरव और मुस्कान के पैरों से जमीन खिसक जाती है। अबीर के गायब होने की खबर सुन कायरव अभिमन्यु और पूरे बिरला परिवार को खरी खोटी सुनाता है।

गोयनका हाउस में पहुंचेगी बात

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अबीर के खोने की खबर गोयनका हाउस पहुंच जाती है, जिसे सुन सभी हैरान हो जाते हैं। इसी दौरान अभिनव बार-बार घर पर फोन करता है, लेकिन सुरेखा जैसे तैसे बात संभाल लेती है। अभिनव बताता है की अक्षरा को सपना आया है की अबीर कसौली जाने के लिए निकला तप लेकिन वो कहीं और पहुंच गया है। इसी के साथ रास्ते में उसकी तबियत भी खराब हो जाती है। इसे सुन सुरेखा फैसला करती है की वो अभिनव को अबीर की खोने वाली बात नहीं बताएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article