टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 July Spoiler: मां की याद में तड़पेगा अबीर, अभिमन्यु की आंखो से भी आएगें आंसू अब लेगा बड़ा फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 July Spoiler: आज एपिसोड में दिखाया जाएगा अक्षरा और अभिनव कसौली चले गए हैं अब अबीर को इस बात का पता चलता है और वह रात को उठकर रोने लगता है तभी अभिमन्यु उसे संभालता है । पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 July Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 July Spoiler: स्टार प्लस शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो का लेटेस्ट ट्रैक सबको काफी इमोशनल कर रहा है। फिलहाल शो में दिखाया जा रहा है अबीर बिरला हाउस में रह रहा है और अपने मम्मी-पापा को याद कर रहा है। आगे एपिसोड में धमाका होने वाला है जब अबीर को इस बात का पता चलेगा कि अक्षरा और अभिनव कसौली चले गए हैं अब है वह रात को उठकर रोने लगता है। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

अक्षरा-अभिनव गए कसौली

प्रणाली राठौड़ ( Pranali Rathod) शो में दिखाया जाएगा कि कोर्ट का ऑर्डर आने के बाद अक्षरा अब अबीर से वीकेंड पर भी नहीं मिल सकती। इस बात से अक्षरा का दिल टूट जाता है और बड़े पापा उसे कसौली जाने के लिए कहते हैं। अभिनव अक्षरा को कसौली जाने के लिए मनाता है और वे दोनों चले जाते हैं।लेकिन वहाँ जाकर भी अक्षरा को चैन नहीं आता है उसे बैठे-बैठे अबीर का चेहरा दिखता है । वह अपने आप को अबीर से दूर नहीं कर पा रही और कसौली के घर में रहने से मना कर देती है।

अबीर को पता चलेगा सच

वहीं अबीर रात को बिरला हाउस से निकलकर गोयनका हाउस चला जाता है जहां मुस्कान उसे बताती है कि तुम्हारे मम्मी-पापा कसौली चले गए हैं। यह सुनकर अबीर का दिल टूट जाता है और वह भगवान के आगे माफी मांगने लगता है। अबीर कहता है कि कान्हा जी आप मुझे मेरे मम्मी-पापा से दूर क्यों कर रहे हो, मुझे किस बात की सजा मिल रही है। अबीर को रोता देख अभिमन्यु उसे समझाने की कोशिश करता है। लेकिन अबीर नहीं मानता और कहता है मेरे मम्मी-पापा मुझे प्यार नही करते। अभि अपने बेटे को उदास देख मंजरी को कहने लगता है कि आपकी वजह से आज मेरा बेटा रो रहा है वहाँ अक्षरा का क्या हाल होगा। शो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु जल्द ही अबीर के लिए नया फैसला लेगा।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article