टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 25 January: पोद्दार परिवार की बखिया उधेड़कर रख देगा RK, अरमान को दिखाएगा कर्मों का आईना

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 January, 2025: टीवी की दुनिया के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि रूप पोद्दार परिवार की बैंड बजा देता है। वो अरमान के साथ-साथ दादी सा को भी बातें सुनाता है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 January, 2025: टीवी की दुनिया के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को बखूबी शो से बांधा हुआ है। रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) और समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बीते दिन दिखाया गया था कि रूप अभिरा से बगैर पूछे अरमान के घर तोहफा भेज देता है, जिसमें ढेर सारी चप्पलें निकलती हैं। यहां तक कि वो पोद्दार परिवार से एलिमनी की मांग भी करता है, जिससे अरमान का गुस्सा भड़क जाता है। अरमान इन बातों को लेकर अभिरा को बातें सुनाता है, जिससे दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि रूप की हरकतों को लेकर अभिरा भड़क जाएगी और उसके घर जाकर उससे सवाल करेगी। अभिरा कहेगी कि आज तुम्हारी वजह से मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट की धज्जियां उड़ गई हैं। अभिरा की बातें सुनकर रूप को अपनी गलती का एहसास होगा और वो अगले दिन पोद्दार परिवार में जाएगा।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि पोद्दार परिवार में रूप कावेरी को देख डर जाता है। वहीं कावेरी अरमान से उसकी शिकायत करती है। लेकिन रूप वहां से माफी मांगकर निकलने वाला होता है कि अरमान उसके रास्ते में आ जाता है। रूप अरमान से कहता है कि वो तोहफा मैंने अभिरा जी से बगैर पूछे यहां भेजा था। उन्हें तो एलिमनी चाहिए भी नहीं थी। लेकिन साथ ही रूप कहता है कि गलत आपने उनके साथ किया है, उनपर झूठा इल्जाम लगाकर। उस लड़की की मेहनत आपने छीन ली, उसे पल में बेरोजगार कर दिया।

अरमान को आईना दिखाएगा रूप

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि रूप कुमार अरमान से कहेगा कि आपकी खुशकिस्मती है और अभिरा जी की बदकिस्मती है कि आप दोनों की शादी हुई। वहीं जब कावेरी कहेगी कि अरमान की नहीं अभिरा की गलती थी। इसपर रूप जवाब देगा कि अब समझ में आया कि ये पूरा परिवार ही गलत है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article