टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 24 Nov: रोहित को ब्लैकमेल करेगी नर्स, रुही की गंदी नियत का सच आएगा अरमान के सामने

YRKKH Spoiler 24 November: अरमान और अभिरा ने अपने बच्चे का नाम दक्ष रखा है। अरमान खुश है कि रुही ने उसके बच्चे का इतना प्यार नाम रखा है । अरमान बेबी को उठाकर रुही के पास लेकर जाता है तभी अभिरा उसे रोकती है, आइए आपको बताते हैं आज शो में क्या होने वाला है।

Image

YRKKH Spoiler 24 November

YRKKH Spoiler 24 November: टीवी का सबसे पुराना और पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है नए ट्विस्ट और टर्न के साथ फैंस का मनोरंजन कर रहा है। शो में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। बीते एपिसोड की बात करें तो अभिरा अरमान के बेटे का नामकरण हुआ जिसमें सभी घर वालों ने खूब मस्ती की। लेकिन, रुही जो नाम रखना चाहती थी वह नहीं रखा गया, आइए आपको बताते है आज के शो में क्या होने वाला है।

नर्स करेगी रोहित को ब्लैकमेल

शो में दिखाया जाएगा कि नर्स रोहित से कहती है वह रुही को बच्चे का सच बता देगी, तब रोहित नर्स से कहता है कि मैं तुम्हारे अकाउंट में पैसे डाल दूंगा तुम यहां दोबारा मत आना। रुही रोहित को नर्स से बात करता हुआ देख लेती है। उसे लगता है रोहित का अफेयर चल रहा है। स्वर्णा रुही को परेशान देखती है और पूछती है कि क्या बात है, तब रुही बताती है उसे लगता है रोहित का अफेयर चल रहा है। तभी स्वर्णा उसे समझाती है कि रोहित ऐसा नहीं है।

अभिरा बताएगी रुही का सच

अरमान और अभिरा ने अपने बच्चे का नाम दक्ष रखा है। अरमान खुश है कि रुही ने उसके बच्चे का इतना प्यार नाम रखा है । अरमान बेबी को उठाकर रुही के पास लेकर जाता है तभी अभिरा उसे रोकती है और कहती है कि क्या आपको पता है रुही हमारे बच्चे का नाम 'अशुभ' रखना चाहती थी। ये सुनकर अरमान के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और वह रुही की इस हरकत की निंदा करता है। तब अभिरा कहती है कि रुही हमारे बच्चे से बिल्कुल भी खुश नहीं है उसके पास मत जाओ।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article