Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 July Spoiler : बिरला हाउस में रहकर अपना मानसिक संतुलन खो बैठेगा अबीर, भड़कती हुई अक्षरा जाएगी अभिमन्यु के घर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 July Spoiler : आज रात शो में खूब हंगामा होगा जब अबीर की प्रिन्सिपल अक्षरा को स्कूल बुलाएगी। अबीर की प्रिन्सिपल अक्षरा और अभिनव को बुलाती है और उसका टेस्ट दिखाते हुए कहती है कि देखो अबीर ने क्या किया है। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 July Spoiler : प्रणाली राठौड़ ( Parnali Rathod) और हर्षद चोपड़ा ( Harshad Chopra) फेम शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए है। शो की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो कहानी में फिल्हाल अबीर के बिरला हाउस आने से माहौल काफी इमोशनल चल रहा है। बीते एपिसोड में दिखाया गया कि शिवु और अबीर की लड़ाई हो जाती है जिसमें अबीर गलती से शिवु को मार देता है, इसके बाद वसुंधरा और पार्थ अबीर पर गुस्सा करने लगते हैं। आज रात शो में खूब हंगामा होगा जब अबीर की प्रिन्सिपल अक्षरा को स्कूल बुलाएगी और अबीर की हालत के बारे में उसको सचेत करेगी। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 July Spoiler

अक्षरा जाएगी ऑफिस

शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि आज अक्षरा का ऑफ़िस का पहला दिन है। गोयनका हाउस में सभी उसका मनोबल बढ़ाते हैं और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। वह तैयार होकर ऑफ़िस के लिए निकल रही होती है जैसे ही वो घर की दहलीज को पार करती है तभी उसके पास अबीर के स्कूल से फोन आता है। फोन को सुनकर अक्षरा जल्दी में घर से निकल जाती है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। उधर बिरला हाउस में आरोही अबीर और रुही को लेकर बाहर घूमने जाती है।

मानसिक संतुलन खो चुका अबीर

अबीर की प्रिन्सिपल अक्षरा और अभिनव को स्कूल बुलाती है और उसका टेस्ट दिखाती है और कहती है कि देखो अबीर ने क्या किया है। अबीर की कॉपी देखकर अक्षरा हैरान हो जाती है और कहती है कि अबीर ऐसा कर ही नहीं सकता। दरअसल अबीर ने टेस्ट देने की बजाए कॉपी को खराब कर रखा था। अक्षरा और प्रिन्सिपल बात करते हुए कहते हैं कि पहले कभी ऐसा नहीं था अगर वह ठीक नहीं हुआ और उसके स्कूल में बदतमीजी करनी बंद नहीं कि तो उसे स्कूल से निकल दिया जाएगा। यह सुनकर अक्षरा-अभिनव के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

अक्षरा पहुँची बिरला हाउस अक्षरा ग़ुस्से में बिरला हाउस जाती है और चिल्लाते हुए कहती है कहां है मेरा बच्चा उसे कहां छिपाकर रखा है। जवाब में मंजरी कहती है कि उसे छिपाने की जरूरत नहीं है वो आरोही के साथ बाहर गया है। तभी अक्षरा शिवु को देखती है और गले लगती है। शिवु के हाथ में लगी चोट को देखकर अक्षरा उससे पूछती है कि तुम्हें चोट किसने मारी, शिवु बताता है ये सब अबीर ने किया है। यह सुनकर अक्षरा को झटका लगता है।

End of Feed