टीवी मसाला

Anupama 21 July 2023 Spoiler: अनुपमा की बर्बादी के लिए पहला कदम उठाएगी गुरु मां, समर-डिंपी में होगी महाभारत

Anupama 21 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में आज दिखाया जाएगा की मालती देवी अनुपमा की डांस अकेडमी को बंद करा देगी। वहीं दूसरी तरफ समर डिंपी की बेहूदा हरकत के लिए उसे खरी खोटी सुनाता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आज क्या होने वाला है।

Image

Anupama 21 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में आज दिखाया जाएगा की मालती देवी अनुपमा की डांस अकेडमी को बंद करा देगी। वहीं दूसरी तरफ समर डिंपी की बेहूदा हरकत के लिए उसे खरी खोटी सुनाता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आज क्या होने वाला है।

Anupama 21 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि डिंपी प्रेस वालों को बता देती है की अनुपमा ने मालती देवी का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है, जिसकी वजह से न्यूज पेपर पर इश्तेहार आ जाता है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा छोटी को खुश करने के लिए सरप्राइज प्लान करती है और उसके लिए डांस भी करती है।

डिंपी को फटकार लगाएगा समर

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाता है की समर डिंपी को काफी गुस्से में सुना रहा होता है। समर कहता है कि तुम्हें क्या जरूरत थी मीडिया में जागे बयान देने की, तुम आग को बुझाने की बजाए बड़ा रही हो। इस बात को सुन डिंपी कहती है की इस घर में सब ज्ञान देने लगे हैं। मैंने प्रेस को फ़ोन नहीं किया , उनका आया था और मैंने सच बोला है। वो डिंपी को कहता है की मैं तुम्हे अहसान फरामोश नहीं कहूंगा क्योंकि तुमको ये सब कहते हुए थक गए हैं। वहीं दूसरी तरफ अनुज और पाखी डिंपी की इस हरकत पर बहुत गुस्सा होते हैं। जिसपर अनुपमा कहती है की मुझे भी डिंपी पर गुस्सा आ रहा है, लेकिन उसे घर की बात को ढकना चाहिए था। ऐसे में अनुज कहता है की मालती देवी का हर नुक्सान की वो भरपाई कर देगा।

अनुपमा मांगेगी गुरु मां से माफी

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अनुपमा (Anupama) अनुज से कहती है की गुरुमां मेरी मां है और वो इस वक्त रूठी हुई हैं। मैं उन्हें जल्द से जल्द मना लूंगी, क्योंकि गलती मेरी तरफ से हुई है। वहीं दूसरी तरफ गुरु मां अनुपमा की डांस अकेडमी बंद करा देती है, जिसे देख वनराज और समर के तोते उड़ जाते हैं। समर और वनराज दोनों सरकारी अधिकारी को समझाने की कोशिश करते हैं पर वो किसी की भी बात नहीं सुनते। इसी दौरान अनुपमा डांस अकेडमी जाती है, जहां वो गुरु मां को रौद्र रूप में दिखती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article