टीवी मसाला

YRKKH 20 September Spoiler: अरमान को ब्लैकमेल कर उससे शादी करेगी रुही, मंडप मे इंतजार करती रह जाएगी अभिरा

YRKKH 20 September Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है शो के मेकर्स कहानी में नया मोड़ लेकर आ रहे हैं। यह शो टीआरपी लिस्ट में भी इस हफ्ते छठे स्थान से तीसरे स्थान पर आ गया है। आइए अब देखते हैं कि 20 सितंबर के एपिसोड में क्या नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

Image

YRKKH 20 September Spoiler

YRKKH 20 September Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Khelata hai) स्टार प्लस के सबसे अधिक चलने वाले शो में से एक है। अभिरा-अरमान की जोड़ी में यह चौथी पीड़ी भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। वर्तमान ट्रैक की बात करें तो अभिरा-अरमान की शादी होने वाली है। लेकीन रुही भी अरमान से प्यार करती है और वह नहीं चाहती की अभिरा संग उसकी शादी हो। इसके लिए वह नए-नए खेल-खेल रही है। आइए अब देखते हैं कि 20 सितंबर के एपिसोड में क्या नया देखने को मिलेगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Khelata hai) के आज रात के एपिसोड में देखने को मिलेगा की जब सभी को पता चल जाता है कि अभिरा माँ नहीं बन सकती तो अरमान के घरवाले यानि पोद्दार परिवार उसे अभिरा से शादी करने से मना करते हैं। लेकिन अरमान घरवालों की बात नहीं सुनता है और सभी शादी की रस्मों को पूरा करता है और हल्दी लेकर गोयनका के घर पहुँच जाता है। वहाँ वह अभिरा और अपनी शादी के लिए अगली शाम 8 बजे की तारीख तय करता है। इधर विद्या, अरमान के फैसले का विरोध करती है और बोलती है कि वह इस शादी में शामील नहीं होगी। इस बीच रुही जो अरमान को पाने के लिए पूरी प्लानिंग कर रही है लाल जोड़ा पहन शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा की अरमान, रुही को लाल जोड़े में देख शॉक हो जाता है उससे बहुत से सवाल करता है। उधर मंडप में अभिरा, अरमान का इंतजार कर रही है। रुही-अरमान में बहस हो जाती है लेकिन जैसे से अरमान वहाँ से जाने लगता है कि रुही उसे रोकती है और ब्लैकमेल करते हुए बोलती है कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह अपनी जान ले लेगी। अब देखना है कि ऐसे में अरमान क्या करता है। वह अभिरा को छोड़ क्या रुही से शादी कर लेगा?

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article